अचानक घर से लापता बिंदुखत्ता निवासी व्यक्ति का वनखंडी मंदिर के पास मिला शव 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं।  यहां अचानक घर से लापता बिंदुखत्ता निवासी व्यक्ति का वनखंडी मंदिर के पास शव मिला है। मृतक की शिनाख्त उसके पुत्रों द्वारा रमेश चंद्र भट्ट 51 वर्ष पुत्र मोतीराम भट्ट निवासी इंद्रानगर बिंदुखत्ता के रूप में की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  श्री दिव्येश्वर महादेव मंदिर में दस दिवसीय नवरात्रि महोत्सव एवं विराट धर्म सम्मेलन का भव्य शुभारंभ 

जानकारी के अनुसार कम्पार्टमेंट नंबर 7, सनिया नाले के पास  चकरपुर के जंगल में एक शव पड़ा हुआ था। शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले है। मृतक के पास से एक बैग भी बरामद हुआ, लेकिन उसमें कोई पहचान पत्र नहीं मिला। चकरपुर चौकी प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त उसके पुत्रों ने रमेश चंद्र भट्ट 51 वर्ष पुत्र मोतीराम भट्ट निवासी इंद्रा नगर बिंदुखत्ता लालकुंआ नैनीताल के रूप में की है।शव लेने पहुंचे मृतक के पुत्र दीपक भट्ट, मनोज भट्ट ने बताया कि उनके पिता 20 नवंबर को ब्यानधुरा जाने के लिए घर से निकले थे।उन्हें लगता है कि रास्ता भटकने के कारण वह यहां पहुंच गए औरं ठंड से उनकी मौत हो गई होगी।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

चौकी प्रभारी विकास कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a Bindukhatta resident who suddenly went missing from home lalkuan news The body of a Bindukhatta resident who suddenly went missing from home was found near Vankhandi temple the body of the missing person was found near Vankhandi temple uttarakhand news अचानक घर से लापता बिंदुखत्ता निवासी व्यक्ति उत्तराखण्ड न्यूज लापता ब्यक्ति का वनखंडी मंदिर के पास मिला शव लालकुआं न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More