गंगनहर किनारे नहर पटरी से मिला लापता युवक का शव, कुछ युवकों पर हत्या का आरोप   

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। गंगनहर किनारे नहर पटरी से लापता युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय साहिल पुत्र दीपक भदौरिया के रूप में हुई है, जो खड़खड़ी क्षेत्र का निवासी था। साहिल बीते 26 दिसंबर से लापता था और परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।

यह घटना हरिद्वार जिले के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में सामने आई है। चार दिन बाद शव मिलने की सूचना से परिजन आक्रोशित हो गए। बीती रात वे शव को लेकर ज्वालापुर कोतवाली पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों ने खड़खड़ी क्षेत्र के कुछ युवकों पर साहिल की हत्या का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया है, जहां बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

 

परिजनों के अनुसार 26दिसंबर को साहिल किसी कामसे ज्वालापुर आया था, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटा। उसे आखिरी बार ज्वालापुर क्षेत्र में लाल पुल के पास देखा गया था। काफी तलाश के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो 27 दिसंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस और परिजन लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे। इसी दौरान जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर किनारे उसका शव बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

 

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि 26 दिसंबर से लापता युवक साहिल का शव बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे। फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: body of missing youth found crime news Ganges Canal bank haridwar news Some youths have been accused of murder suspected murder The body of a missing young man was found on the canal bank along the Ganges Canal uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज गंगनहर किनारे नहर पटरी लापता युवक का मिला शव हत्या की आशंका हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More