बायफ्रेंड की छोटी मानसिकता ने दो परिवारों को किया शर्मसार, होने वाले पति को युवती की अश्लील फोटो भेज रुकवा दी शादी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। अप्रैल में सगाई के बाद घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थी। सोमवार को (आज) बारात आनी थी लेकिन बायफ्रेंड की छोटी मानसिकता के कारण लड़की ही नहीं दो परिवारों को शर्मसार होना पड़ा। होने वाले पति ने अश्लील फोटो देखकर शादी से मना कर दिया। पुलिस ने आरोपित पर केस दर्ज कर लिया है।

हल्द्वानी में रहने वाली एक युवती ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वर्ष 2019 में वह रुद्रपुर की एक कंपनी में काम करती थी। इसी कंपनी में कोटद्वार का अखिलेश देवरानी भी नौकरी करता था। इस बीच दोनों की दोस्ती हो गई। आरोपित ने शादी का झांसा देकर उसकी प्राइवेट फोटो व वीडियो बनायी थी। बाद में शादी से इन्कार कर दिया। जिसके बाद उसके घर वालों ने उसका रिश्ता रानीखेत में रहने वाले युवक से कराने के साथ ही 16 अप्रैल को सगाई भी करा दी। अखिलेश उसके होने वाले पति को गलत मैसेज भेजने लगा। तब अखिलेश ने अपनी गलती मानते हुए माफीनामा दिया था। युवती का कहना है कि 12 जून यानी आज शादी होनी थी। छह जून को अखिलेश ने उसके होने वाले पति व जेठ को फेसबुक में अभिषेक शर्मा नाम की आइडी बनाकर उसकी प्राइवेट फोटो भेज दिये। होने वाले पति ने यही फोटो उसे वाट्सएप में भेजकर शादी से मना कर दिया। वहीं अखिलेश से कारण पूछा तो उसने गालीगलौज कर फोटो व वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। उसका रिश्ता टूटने के साथ ही स्वजन की बदनामी हुई है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Boyfriend's small mindedness embarrassed two families crime news Haldwani news marriage was stopped by sending pornographic photo of girl to future husband Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More