ऋषिकेश के पास भट्टोवाला रेलवे फाटक के समीप ब्रांच मैनेजर की  ट्रेन की चपेट में आने से मौत, हादसा या मौत साजिश को लेकर पुलिस की जांच शुरू

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

ऋषिकेश। ऋषिकेश के पास भट्टोवाला रेलवे फाटक के समीप रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि शव दो हिस्सों में बंट गया।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया।

घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। योग नगरी रेलवे स्टेशन से हरिद्वार की ओर जा रही हावड़ा ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि शव की तलाशी ली तो बैंक आईडीकार्ड प्राप्त हुआ जिससे मृतक की पहचान वीरेंद्र दत्त बेलवाल (55) निवासी अमित ग्राम गुमानीवाला, के रूप में हुई। वह उत्तराखण्ड कॉपरेटिव बैंक में सीनियर ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

भट्टोवाला रेलवे फाटक के पास बैंक मैनेजर की मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही है। प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट में आने से हुई इस मौत को लेकर पुलिस दुर्घटना के साथ-साथ हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

घटना की सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और बारीकी से जांच शुरू की। वहीं जांच के दौरान मृतक के घर से टेबल पर रखी शराब की बोतल, तीन गिलास और बेड पर कपड़े के तीन फंदे बरामद किए गए हैं।इन सामानों को कब्जे में लेकर उनकी जांच की जा रही है, जिससे मामले में नए सवाल खड़े हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

पुलिस का कहना है कि घटनास्थल और घर से मिले सुरागों के आधार पर हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।प्रभारी कोतवाली केसी भट्ट ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बादही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accident near Bhattowala railway crossing near Rishikesh branch manager dies after being hit by a train Branch manager dies after being hit by a train near Bhattowala railway crossing near Rishikesh police investigation begins on whether the death was an accident or a conspiracy rishikesh news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज ऋषिकेश के पास भट्टोवाला रेलवे फाटक के समीप दुर्घटना ऋषिकेश न्यूज ब्रांच मैनेजर की  ट्रेन की चपेट में आने से मौत

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More