हल्द्वानी से दिल्ली जा रही बस गाजियाबाद में टकराई डिवाइडर से, ड्राईवर सहित 12 यात्री घायल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। काठगोदाम डिपो की वॉल्वो बस (UK04 PA 1520) रविवार सुबह करीब चार बजे गाजियाबाद के पास टोल प्लाजा के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक, परिचालक समेत 10 यात्री घायल हो गए। हादसा इतना भयंकर था कि चालक सुहेल सीट समेत बस के बाहर आ गिरा। बस में कुल 34 यात्री सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब 11 बजे बस हल्द्वानी से गाजियाबाद के लिए रवाना हुई थी। सुबह करीब चार बजे बारिश के बीच अचानक बस अनियंत्रित होकर टोल प्लाजा के डिवाइडर पर टकरा गई। हादसा में बस के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर गाजियाबाद पुलिस और नेशनल हाईवे की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। अन्य यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया। काठगोदाम डिपो इंचार्ज धर्मानंद जोशी ने बताया कि परिचालक आदित्य और चालक सुहेल का इलाज चल रहा है। हेल्पर मनोज भी घायल है। अन्य यात्री खतरे से बाहर हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 12 passengers including driver injured Bus going from Haldwani to Delhi collided with divider in Ghaziabad Gajiyabad news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]

Read More