अनियंत्रित पिकअप द्वारा कार को टक्कर मारने से कारोबारी की मौत के साथ ही चार लोग गंभीर रूप से घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। हरिद्वार–लक्सर मार्ग पर अनियंत्रित पिकअप द्वारा कार को टक्कर मारने से टेंट हाउस कारोबारी की मौत के साथ ही उनकी पत्नी समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम कनखल थाना क्षेत्र के मिस्सरपुर स्थित मैंगो फार्म हाउस के पास एक अनियंत्रित पिकअप ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ज्वालापुर के चौहानान मोहल्ला निवासी टेंट हाउस कारोबारी बिजेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के समय कार में मौजूद उनकी पत्नी समेत चार लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मौके पर अफरा-तफरी का माहौल साफ दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मातृभूमि, मां व मातृभाषा का कोई विकल्प नहीं - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पिकअप का आगे का हिस्सा भी बुरी तरह टूट गया। टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बिजली चोरी पर बड़ा छापा : पकड़े गए 108 लोगो के साथ ही एक भाजपा नेत्री का नाम भी चर्चा में

सूचना मिलते ही कनखल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी मनोहर सिंह रावत ने बताया कि पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। गुरुवार सुबह भी इसी मार्ग पर जियापोता गांव के पास हुए सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई थी, जिससे लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news An uncontrolled pickup truck hit a car haridwar news killing a businessman and seriously injuring four others uttarakhand news अनियंत्रित पिकअप ने कार को मारी टक्कर उत्तराखण्ड न्यूज दुर्घटना न्यूज दुर्घटना में कारोबारी की मौत के साथ ही चार लोग गंभीर घायल हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूजनीय माताजी, स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के विकास कार्यों एवं जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज अपनी विधायक निधि से स्वीकृत श्री लटूरिया महाराज आश्रम के मंदिर परिसर में ₹25लाख की लागत से […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  बेरीनाग। बारिश के बीच उफनते बरसाती नाले में स्कूटी रपटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।  जानकारी के अनुसार, सोमेश्वर तहसील के तिलौड़ा और नैनोली गांव निवासी दो युवक किराये की स्कूटी संख्या यूके-01-आईटीए -4789 से दो दिन पहले घूमने […]

Read More
उत्तराखण्ड

आधी रात घर में घुसा तेंदुआ : बुजुर्ग महिला ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए कमरे में किया कैद   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। जिले के गरमपानी क्षेत्र के बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत तल्ली सेठी में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ गांव के एक घर में घुस गया। घर में मौजूद बुजुर्ग महिला जीवंती देवी ने घबराने के बजाय साहस दिखाया […]

Read More