सड़क किनारे खड़े छोटा हाथी को कैंटर ने मारी टक्कर, सात वर्षीय बालिका की मौत के साथ ही चार घायल

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

ऋषिकेश। थाना रायवाला क्षेत्र में सोमवार को एक डीसीएम कैंटर वाहन ने सड़क किनारे खड़े छोटा हाथी वाहन को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक सात वर्षीय बालिका की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हुए। पुलिस ने कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर : 31 सदस्यों ने किया रक्तदान  

थाना रायवाला को हेल्पलाइन के जरिए सूचना मिली कि मोतीचूर रायवाला फ्लाईओवर के समीप एक दुर्घटना में एक बालिका की मौत हो गई है। सूचना के बाद थानाध्यक्ष रायवाला भुवन चंद्र पुजारी मौके पर पहुंचे। तो प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोतीचूर फ्लाईओवर पर छोटा हाथी का टायर पंचर हो जाने के कारण चालक टायर बदल रहा था। तभी हरिद्वार की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे कैंटर ने छोटे हाथी पर जोरदार टक्कर मार दी। डीसीएम कैंटर की टक्कर से छोटा हाथी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो होकर सड़क पर पलट गया। जिसमें सवार गोगो (सात वर्ष) पुत्री नरेश निवासी सलेमपुर महदूद थाना रानीपुर, हरिद्वार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वाहन में सवार चार अन्य लोग घायल हुए, जिन्हें हरिद्वार चिकित्सालय भिजवाया गया। कैंटर वाहन के चालक फरीद अहमद को गिरफ्तार करने के साथ ही बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सुरक्षा की दृष्टि से वाहन को थाने भिजवाते हुए मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news haridwar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More