गहरी खाई में गिरी कार, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर बचाया सभी को  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में आज सुबह गुलरघाटी के समीप एक कार गहरी खाई में जा गिरी कार में पति-पत्नी और उनका एक बच्चा सवार था । सूचना पर देवदूत बनकर पहुंची SDRF की टीम ने थोड़ी तो रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तीनों को सकुशल बचाया।

आज दिनाँक 19 नवम्बर 2022 को प्रातःकाल चौकी ब्यासी द्वारा SDRF को सूचित कराया गया कि गुलरघाटी के पास वाहन गिरने की सूचना है। उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट ब्यासी से मुख्य आरक्षी सुरेश बिजल्वाण के हमराह रेस्क्यू टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर रवाना हुई। उक्त घटना में रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर नीचे गिरा हुआ है। वाहन DL 5 CR 2870 ,एक वैगन कार है जिसमे एक पुरुष, एक महिला एवं बच्चा सवार थे। ये लोग दिल्ली से बद्रीनाथ जा रहे थे कि अचानक गूलर पुल के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर नीचे खाई में गिर गया। वाहन में तीनों घायल अवस्था में पाए गए। SDRF टीम द्वारा बिना वक़्त गवाए तत्काल तीनों को रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया व बाद प्राथमिक उपचार नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक के दौरान हंगामा मामले में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पुलिस हिरासत में

घायलों का नाम/पता –

1) अमित, आयु 32 वर्ष, पुत्र श्री रोहतास, निवासी अमर कॉलोनी, गोकुलपुरी, ईस्ट दिल्ली
2)अम्बिका, आयु 33 वर्ष, पत्नी श्री अमित
3) दिव्यांश, आयु 03 वर्ष पुत्र श्री अमित

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आस्था, परंपरा व रोमांच का संगम : देवीधुरा में 8 मिनट तक गूंजी ऐतिहासिक बग्वाल, CM धामी भी बने साक्षी 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Car fell into a deep gorge SDRF rescued everyone tehri news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

धमकी देने वालों की खैर नहीं ! सीएम धामी का दो टूक—उत्तराखंड में कानून सर्वोपरि 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में मदरसों को लेकर मौलाना के कथित विवादित बयान के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत रवाना होने से पहले हैलीपैड पर मीडिया से बातचीत में स्पष्ट शब्दों में कहा कि धमकी देने वालों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। […]

Read More
उत्तराखण्ड

आस्था, परंपरा व रोमांच का संगम : देवीधुरा में 8 मिनट तक गूंजी ऐतिहासिक बग्वाल, CM धामी भी बने साक्षी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    देवीधुरा। चम्पावत के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ वाराही धाम देवीधुरा में शुक्रवार को ऐतिहासिक बग्वाल मेले का भव्य आयोजन हुआ। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आयोजित इस प्रसिद्ध मेले में आस्था, परंपरा, संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेले में […]

Read More
उत्तराखण्ड

रक्षा बंधन पर बहन को लेने निकले भाई की नगर निगम के कूड़ा वाहन की टक्कर से मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  काशीपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में रक्षा बंधन के दिन दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। युवक की मौत पर गुस्साए परिजनों ने अस्पताल से शव उठाने से इनकार कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके […]

Read More