श्रीनगर। देवप्रयाग और कीर्तिनगर के बीच एक दर्दनाक हादसे में एक कार अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी। कार में कुल पाँच लोग सवार थे। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य में जुटी टीम ने एक महिला को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है, जबकि बाकी चार लोगों की तलाश अभी भी जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग श्रीकोट क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया। नदी के तेज बहाव और कठिन भौगोलिक स्थिति के चलते रेस्क्यू अभियान में काफी दिक्कतें आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका दुर्घटनाओं के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है।प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।अभी तक लापता लोगों के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। प्रशासन द्वारा तलाशी अभियान जारी है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द बाकी लोगों का भी सुराग मिल सकेगा।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]