ऋषिकेश में कार सवारों ने छात्र नेता और साथियों पर की फायरिंग

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

ऋषिकेश। यहां बैराज रोड पर कार सवारों ने छात्र नेता और उसके साथियों पर फायरिंग कर दी। छात्रों ने पीछा किया तो भट्टोवाला में लोगों ने कार रोकी जहाँ और फायरिंग हुई। आरोप है कि पार्षद लव कांबोज ने हमलावरों को बचाया। पुलिस ने पार्षद सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार वैभव रावत निवासी शिव विहार कालोनी, गुमानीवाला एनएसयूआई से जुड़े हैं और छात्र संघ चुनाव की तैयारी में लगे हैं। शनिवार देर शाम वह अपने साथी अंकित डोगरा, अंकित चौहान, राहुल भंडारी,वैभव बसंल व अन्य साथियों के साथ बाइकों से सवार होकर चाय पीने बैराज रोड की ओर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में हरियाणा नंबर की एक सफेद रंग की कार आई। चालक ने कार को उनकी बाइकों से सटा दी और शीशा नीचे कर कार सवारों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। बताया कि कार सवार चार लोगों से एक हर्ष चौधरी उर्फ हर्ष जाट को वह पहचानता है। कार सवारों ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें वह बाल-बाल बच गए। इस दौरान उनका एक साथी बाइक से गिर गया। फायरिंग के बाद आरोपित कार को लेकर आइडीपीएल सिटी गेट से होते हुएश्यामपुर की ओर फरार होने लगे।उन्होंने उनका पीछाकरना शुरू कर दिया।भट्टोवाला में गुर्जर प्लाट के पास कीचड में कार फ़स गईं तभी लोगों ने कार को रोक दिया। वहां भी लोगों को डराने के लिए फायरिंग की गई। बैराज रोड से लेकर भट्टोवाला तक छह से सात राउंड फायर किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

घटना के बाद देर रात छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव सहित बडृ़ी संख्या में छात्र श्यामपुर चौकी पहुंचे। उनका कहना था कि आरोपित हर्ष पहले से विवाद करता आया है। उनका कहना था कि वह यहां न तो पढ़ता है और न कोई और काम करता है।वह किस उद्देश्य व किसकी शह पर यहां रह रहा है उसकी जांच होनी चाहिए। छात्र संघ अध्यक्ष ने बताया कि छात्र रोज शाम को बैराज रोड पर चाय पीने जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

कार के गुर्जर प्लाट के पास फंसने के बाद गुस्साए लोगों ने कार में तोड़फोड़ की। कार में तमंचा भी बरामद हुआ। तमंचा बरामद करने के बाद पुलिस आरोपितों के संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही जिस जगह वह रह रहे थे उस फ्लैट को भी खंगाल रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि श्यामपुर चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accused opened fire on student leader and his associates Car riders car riders opened fire on student leader and his associates crime news In Rishikesh rishikesh news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज ऋषिकेश न्यूज कार सवार आरोपित क्राइम न्यूज छात्र नेता और साथियों पर की फायरिंग

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल पुलिस के अनुसार […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More