देहरादून। चकराता ब्लॉक के एक राजकीय विद्यालय में कार्यरत शिक्षक पर गांव की एक युवती से दुष्कर्म का आरोप लगा है।पीड़िता के भाई द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक पियाराम जोशी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के भाई के अनुसार बीते नौ अप्रैल को शिक्षक ने उन्हें फोन कर अपने सेब के बगीचे में पेड़ों की निराई और मेड़ बनाने के लिए बुलाया। उसने दस अप्रैल को सुबह आठ बजे अपनी बहन को बगीचे में भेज दिया। काम करते हुए शिक्षक ने दोपहर के समय उसकी बहन को थकान होने की बात कह छांव में बैठने को कहा और कुछ देर बाद छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपी ने जोर जबरदस्ती करते हुए उसके साथ दुराचार किया और किसी को बताने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। थोड़ी देर बाद जब आरोपी सो गया तो पीड़िता ने भागकर घर पहुंचने के बाद फोन पर मां को आपबीती सुनाई।
परिजनों का कहना है कि पीड़िता की सगाई तय हो चुकी थी और इस घटना से वह गहरे सदमे में आ गई। कथित तौर पर उसने आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते उसे देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद 12 अप्रैल को छुट्टी दे दी गई। परिवार का आरोप है कि अब उन्हें समझौते का दबाव झेलना पड़ रहा है। साथ ही बताया कि पीड़िता का परिवार अक्सर आरोपी शिक्षक के खेतों में दिहाड़ी मजदूरी करता था।
थानाध्यक्ष चकराता चंद्रशेखर नौटियाल ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जारहा है और मामले की बारीकी से जांच के साथ ही आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]