विधवा से दुष्कर्म मामले में नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, हटाया गया पद से

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत लालकुआं में दुग्ध संघ के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता मुकेश बोरा पर विधवा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने शनिवार को ही इस मामले में एसएसपी नैनीताल से शिकायत की थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार लालकुआं कोतवाली में एक विधवा महिला से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा कि साल 2021 में पति के देहांत के बाद उसे बच्चों के पालन-पोषण के लिए नौकरी की जरूरत थी। उस समय नैनीताल दुग्ध अध्यक्ष मुकेश बोरा ने उसकी डेयरी में एक जगह नौकरी लगवा दी। आरोप है कि इसके बाद 10 नवंबर 2021 को मुकेश बोरा ने उसे नियमित करने का झांसा देकर काठगोदाम नरीमन चौराहा स्थित एक होटल में बुलाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाएं और किसी को बताने पर नौकरी से निकालने व मारने की धमकी दी। नरीमन चौराहा स्थित होटल में बलात्कार के बाद आरोपी ने वीडियो रिकॉर्ड करने की धमकी दी। आरोप यह भी है कि दुग्ध संघ अध्यक्ष ने महिला पर अपने दोस्तों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया । मना करने पर अपने चालक से धमकी दिलाई। महिला ने एसएसपी को ड्राइवर की ओर से व्हाट्सएप पर भेजे धमकी भरे मैसेज के साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

नैनीताल जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के अनुसार दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा के खिलाफ लालकुआं में दुष्कर्म और धमकाने का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर भारतीय दंड संहिता के तहत धारा 376, 506 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है। जांच में आये तथ्यों के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

ज्ञात हो कि उक्त प्रकरण के बाद नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा को उत्तराखंड डेयरी फेडरेशन में प्रशासक के तौर पर भी नियुक्त किया गया था जिन्हें अब तत्काल प्रभाव से प्रशासक के पद से हटा दिया गया है। इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ - लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Case filed against Nainital Milk Union President Case filed against Nainital Milk Union President in case of rape of widow nainital news Rape of widow removed from the post uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More