मतदान के दौरान बूथ में फोटो खींचकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म में पोस्ट करने पर ब्यक्ति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। एक ब्यक्ति द्वारा मतदान केंद्र के बूथ में जाकर फोटो खींचकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म में पोस्ट कर पार्टी का प्रचार प्रसार करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर युवक के खीलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ब्यक्ति विकास सिंह सिजवाली पुत्र आनंद सिंह सिजवाली निवासी जगदम्बा नगर, वार्ड न–8, बूथ न०–36, भोटिया पड़ाव, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल द्वारा मतदान केंद्र के बूथ में जाकर फोटो खींचकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म में पोस्ट कर पार्टी का प्रचार प्रसार किया गया है। जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। नैनीताल पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही कर कोतवाली हल्द्वानी में मु०अ०स०–95/22, धारा 128 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का हल्लाबोल : 36 घंटे की भूख हड़ताल शुरू 

प्रशासन द्वारा जनता से अनुरोध किया गया है, कि कृपया सतर्क रहें एवम् इस प्रकार के कृत्यों में शामिल न हो। नैनीताल पुलिस के सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सैल द्वारा सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्मो की प्रभावी मॉनिटरिंग की जा रही है तथा उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। लिहाजा मतदान एक गोपनीय प्रक्रिया है, कृपया समझदार बनें नासमझ नहीं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 विधानसभा चुनाव: हल्द्वानी सीट से भाजपा में कौस्तुबानन्द जोशी ने ठोकी दावेदारी, ‘हल्द्वानी के मन की बात’ अभियान से पहुंचे जनता के बीच  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी।उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने के साथ ही विधायक पद की दावेदारी को पार्टी में सक्रिय कार्यकर्त्ता खुल कर सामने आने लगे है। इसी क्रम हल्द्वानी विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुबानन्द जोशी […]

Read More
उत्तराखण्ड

एक पल में उजड़ गया परिवार : ट्रक के नीचे कार के दबने से मां-पत्नी समेत चार की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून । यहां बुधवार (आज) देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर मोहब्बेवाला के पास यूरिया से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर आई-20 कार के ऊपर पलट गया।कार के पूरी तरह ट्रक के नीचे दबने से उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौत […]

Read More
उत्तराखण्ड

बिंदुखत्ता के पशुपालकों को 42.46 लाख का बोनस, त्योहारों से पहले दुग्ध संघ ने दी बड़ी सौगात 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  लालकुआं। आगामी त्योहारों से पहले नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने बिंदुखत्ता क्षेत्र के पशुपालकों को बड़ी सौगात दी है। संघ की ओर से क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों में कुल 42 लाख 46 हजार रुपये का बोनस वितरित किया गया। करीब 66 करोड़ रुपये की […]

Read More