केदारनाथ धाम में डीजे बजाकर नाच गाना करके पवित्रता भंग करने वालो के खिलाफ अभियोग पंजीकृत

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
 

रुद्रप्रयाग। यहां केदारनाथ धाम में कपाट खुलने के पूर्व डीजे बजाकर नाच गाना कर धाम की पवित्रता भंग करने वालों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। 

 
प्राप्त जानकारी के अनुसार कपाट खुलने के पूर्व की एक वीडियो गत दिवस से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रही है, जिसमें कुछ युवक केदारनाथ मन्दिर के पीछे के हिस्से में डीजे बजाकर नाचने सहित हो-हल्ला कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो के सम्बन्ध में आस-पास पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि यह वीडियो कपाट खुलने के बाद का नहीं है। इस प्रकरण में वादी गिरीश देवली, प्रभारी अधिकारी बीकेटीसी केदारनाथ धाम द्वारा कोतवाली सोनप्रयाग पर दी गयी तहरीर के आधार पर मु.अ.सं. 08/2025 धारा 298 भारतीय न्याय संहिता (धार्मिक व पूजास्थल को अपवित्र करना) सम्बन्धी अभियोग इन अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया है। अभियोग की विवेचना प्रचलित है। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से असामाजिक तत्वों का चिन्हीकरण किया गया है। उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही जनपद पुलिस ने आम जनमानस से अपील है कि उक्तानुसार वीडियो केदारनाथ धाम की पवित्रता से जुड़ा है, कृपया इस वीडियो को प्रचारित-प्रसारित न करें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: case registered against the accused Case registered against those who violated the sanctity of Kedarnath Dham by playing DJ and dancing Kedarnath Dham News rudraprayag news those who violated the sanctity of Kedarnath Dham by playing DJ and dancing uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बागजाला समेत अन्य वनभूमि निवासियों को भूमिधरी के अधिकार संबंधी प्रस्ताव में शामिल करने की मांग को 25 जुलाई को बुधपार्क में होगा धरना-प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। अखिल भारतीय किसान महासभा बागजाला कमेटी की बैठक बागजाला गांव में सम्पन्न हुई जिसमें आगामी 25 जुलाई को 10 बजे सुबह से बुधपार्क-हल्द्वानी में होने वाले धरना-प्रदर्शन की तैयारियों की समीक्षा की गयी। बैठक में दिल्ली में नौजवानों पर बर्बर दमन और […]

Read More
उत्तराखण्ड

विधानसभा चुनाव को कांग्रेस की रणनीति तय : लगातार केंद्रीय नेतृत्व के दौरे करा कार्यकर्ताओं में जोश भरने और संगठन मजबूती की तैयारी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस राज्य में चुनावी अभियान को गति देने के लिए उत्तराखण्ड में लगातार केंद्रीय नेतृत्व के दौरे कराकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने और संगठन को मजबूत करने की तैयारी में जुट गईं है। इसी क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अगले माह […]

Read More
उत्तराखण्ड

अफसरशाही में बड़ा फेरबदल : कई अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखण्ड शासन ने अफसरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।शासन की ओर से जारी आदेश के तहत नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में तैनात अधिशासी अधिकारियों (ईओ), सहायक नगर आयुक्तों, उप नगर आयुक्तों और अन्य अधिकारियों का […]

Read More