बीजेपी नेता के साथ मारपीट के आरोप में रेंजर समेत तीन वन कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

खटीमा।यहां बीजेपी नेता एवं ग्रामप्रहरी के साथ मारपीट के आरोप में खटीमा वन रेंज के रेंजर समेत तीन वन कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में कार्रवाई न होने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं और पीड़ित के परिजनों ने कोतवाली का घेराव किया, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित विपिन राणा जो बीजेपी अनुसूचित जनजाति चकरपुर मंडल के अध्यक्ष और ग्राम प्रहरी भी हैं, ने आरोप लगाया है कि वन विभाग के कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी।उन्होंने पुलिस को तहरीर दी थी,लेकिन शुरुआती स्तर पर कार्रवाई न होने से कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

इसी को लेकर रविवार को बीजेपी चकरपुर मंडल अध्यक्ष विक्रम भाट के नेतृत्व में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए घेराव किया। इस दौरान उन्होंने कोतवाल को ज्ञापन भी सौंपा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

पीड़ित विपिन राणा ने बताया कि उन्हें एक वन बीट अधिकारी ने वन चौकी बुलाया, जहां बिना किसी बातचीत के उनके साथ मारपीट की गई और फिर जंगल में ले जाकर भी पिटाई की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई और एक वीडियो भी बनवाया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने खटीमा वन रेंज के रेंजर हरेंद्र बिष्ट, वन बीट अधिकारी गंगा राम (गोसीकुआ) और सुंदर सिंह (चकरपुर) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों पर मारपीट, गाली-गलौज, आपराधिक षड्यंत्र और धमकी देने के आरोप हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि मामले की जांच उप निरीक्षक भुवन गहतोड़ी को सौंपी गई है और जांच प्रक्रिया जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Allegation of assault on a BJP leader Case filed against three forest officials including a ranger Case filed against three forest officials including a ranger for assaulting a BJP leader crime news Khatima news udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज क्राइम न्यूज खटीमा न्यूज बीजेपी नेता के साथ मारपीट का आरोप रेंजर समेत तीन वन कर्मियों के खिलाफ मुकदमा

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More