चम्पावत। चम्पावत में शादी समारोह में गई 16 वर्षीय किशोरी के साथ किशोरी के दोस्त, एक पूर्व भाजपा पदाधिकारी समेत तीन लोगों ने चाकू की नोक गैंगरेप और फिर हाथ-पैर बांधकर एक सुनसान मकान में बंद कर फरार हो जाने मामले में भारी आक्रोश के बाद अब पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी चम्पावत की एक दुकान में काम करती है।पांच मई की शाम वह घर नहीं लौटी। फोन करने पर उसने बताया कि सल्ली निवासी उसका परिचित विनोद सिंह रावत उसे एक शादी समारोह में लेकर गया है। देर रात तक बेटी के घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। रात करीब डेढ़ बजे किशोरी का फोन आया, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद कॉल कट गई और मोबाइल बंद हो गया। जिसके बाद परिजनों द्वारा तुरंत पुलिस को दी सूचना पर बुधवार तड़के पुलिस और ग्रामीणों ने सल्ली गांव के एक सुनसान मकान में किशोरी को बदहवास हालत में बरामद किया।उसके हाथ-पैर रस्सियों से बंधे हुए थे।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सल्ली निवासी 20 वर्षीय विनोद सिंह रावत, 30 वर्षीय नवीन सिंह और पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रहे 45 वर्षीय पूरन सिंह रावत ने उसके गले पर चाकू रखकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी उसे कमरे में बंद कर फरार हो गए।
कोतवाल बीएस बिष्ट ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच एसआई प्रियंका मौर्या को सौंपी गई है। घटनास्थल से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए हैं। पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ उसकी काउंसलिंग भी कराई गई है। फिलहाल आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
इधर, मामले ने राजनीतिक रंग भी पकड़ लिया है। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।वहीं भाजपा ने आरोपी पूरन सिंह रावत से फिलहाल संगठन का कोई संबंध न होने की बात कही है। भाजपा तल्लादेश मंडल अध्यक्ष कैलाश सिंह बोहरा ने बताया कि नई कार्य कारिणी गठन के दौरान उसे पद से हटा दिया गया था।
यह घटना केवल एक आपराधिक वारदात नहीं, बल्कि समाज और व्यवस्था दोनों पर बड़ा सवाल है। जिस उत्तराखंड को देवभूमि और सुरक्षित पहाड़ों की पहचान से जाना जाता है, वहां बेटियों के साथ इस तरह की हैवानियत लोगों को भीतर तक डरा रही है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]