सोमवार शाम लाल किले के पास हुए धमाके का सीसीटीवी वीडियो आया सामने…तीन घण्टे तक कार में ही बैठा था संदिग्ध 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

दिल्ली। लाल किले के पास सोमवार शाम जिस कार में ये धमाका हुआ उसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें कार में बैठा संदिग्ध नजर आ रहा है। संदिग्ध की एक्टिविटी भी काफी हैरान करने वाली है। 

CCTV फुटेज से पता चला है कि नंबर प्लेट HR 26CE7674 वाली यह कार दोपहर 3:19 बजे लाल किले की पार्किंग में दाखिल हुई थी। शाम 6:30 बजे तक वह यहीं खड़ी रही। सूत्रों के मुताबिक, ड्राइवर ने कार से एक बार भी बाहर कदम नहीं रखा। वह लगातार कार के अंदर ही बैठा रहा। पुलिस को मिले एक मिनट के CCTV वीडियो में कार बदरपुर बॉर्डर से गुजरते हुए साफ दिख रही है। एक अन्य वीडियो में ड्राइवर का हाथ खिड़की से बाहर निकला हुआ है। एक अन्य तस्वीर में वह नीले-काले टी-शर्ट में नजर आ रहा है।पुलिस अब कार के पूरे रूट की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कार का मालिक कश्मीर के पुलवामा का डॉ. उमर मोहम्मद है। वह एक व्हाइट कॉलर आतंकी मॉड्यूल का सदस्य था। ठीक 50 किमी दूर फरीदाबाद में 2900 किलो विस्फोटक बरामद हुए थे। जब पुलिस ने मॉड्यूल के दो डॉक्टरों मुजम्मिल शकील और आदिल राथर को गिरफ्तार किया, तो उमर घबरा गया। सूत्रों का दावा है कि घबराहट में ही उसने लाल किले के पास बम को ट्रिगर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

इधर दिल्ली पुलिस ने फॉरेंसिक और खुफिया रिपोर्ट के आधार पर आतंकी हमले की पुष्टि की है। जिसके बाद दिल्ली के साथ-साथ मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, जयपुर, पंजाब, हरियाणा, हैदराबाद, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। आज बिहार में दूसरे चरण का मतदान है, वहां भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस दिन-रात छापेमारी कर रही है। यह धमाका किसी बड़े षड्यंत्र का हिस्सा हो सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Blast that took place near the Red Fort on Monday evening CCTV video of the blast has surfaced CCTV video of the blast that took place near the Red Fort on Monday evening has surfaced... The suspect was sitting in the car for three hours crime news Delhi bomb blast delhi news क्राइम न्यूज दिल्ली न्यूज दिल्ली बम धमाका धमाके का सीसीटीवी वीडियो आया सामने सोमवार शाम लाल किले के पास हुआ धमाका

More Stories

दिल्ली

‘राइज एंड फॉल 2’ में बड़ा बवाल : शहजाद पूनावाला-सिवेट तोमर में भिड़ंत, प्रोमो में धक्का देने का दावा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। वीरेंद्र सहवाग का शो “राइज एंड फॉल 2” जिसमें कई सारे तगड़े प्लेयर्स, कुछ राजनीति के क्षेत्र से, तो कई सोशल मीडिया-ओटीटी से जाने-माने चेहरे हैं। अब उन्हीं में से दो लोगों के बीच बुरी तरह लड़ाई होने की जानकारी सामने आ रही है। या ये […]

Read More
दिल्ली

सत्य निकेतन में बड़ा हादसा: तीन मंजिला इमारत धराशायी, दो छात्रों को निकाला गया सुरक्षित  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत अचानक भर भराकर गिर गई। हादसे के बाद इमारत के मलबे में कई लोगों, जिनमें छात्रों के शामिल होने की आशंका है, के फंसे होने की सूचना से हड़कंप […]

Read More
दिल्ली

अंकिता भंडारी के माता -पिता से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, न्याय के लिए खुलकर लड़ने का दिया भरोषा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली में अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह, माता सोनी देवी ने मुलाकात कर बेटी की हत्या मामले में न्याय दिलाने की मांग की। इसके साथ ही उपनल, पुरानी पेंशन, नर्सिंग, बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने […]

Read More