फायरिंग मामले में चैंपियन को जेल तो विधायक उमेश कुमार को मिली जमानत

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। यहां खानपुर फायरिंग मामले में लंढौरा के राजा और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को जेल भेज दिया गया, जबकि खानपुर विधायक उमेश कुमार को जमानत मिल गई है। हालांकि इस दौरान उमेश कुमार की जमानत पर सुनवाई के दौरान प्रणव सिंह चैंपियन के वकील ने अदालत से कहा कि पुलिस ने विधायक के खिलाफ सही से कार्रवाई नहीं की और जमानती धाराएं लगाईं।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदान

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार की अदालत ने कुंवर प्रवण सिंह चैंपियन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें हरिद्वार जेल भेज दिया गया। वही दूसरी ओर कोर्ट ने खानपुर के विधायक उमेश कुमार को राहत देते हुए जमानत दे दी। उन्हें 40-30 हजार के दो जमानती मुचलके पर बेल मिली। इस दौरान प्रवण चैंपियन के वकील ने पुलिस द्वारा उमेश कुमार पर की गई कार्रवाई पर सवाल उठाए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Champion gets jail Champion gets jail while MLA Umesh Kumar gets bail dehradun news Firing case In the firing case MLA Umesh Kumar gets bail uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More