चारधाम यात्रा 2026 : जिम्मेदारी को केवल कार्यालयीन समय तक सीमित न रखते हुए सेवा भाव से करें कार्य – राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने गुरुवार को लोक भवन में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में शासन के वरिष्ठ अधिकारी, चारधाम यात्रा से जुड़े जनपदों के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

राज्यपाल ने स्पष्ट कहा कि चारधाम यात्रा केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जिम्मेदारी है, जिसे पूर्ण संवेदनशीलता, समर्पण और निष्ठा के साथ निभाया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस जिम्मेदारी को केवल कार्यालयीन समय तक सीमित न रखते हुए सेवा भाव से कार्य करें, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु यहां से सुखद अनुभव लेकर लौटें।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

राज्यपाल ने फर्जी हेलीकॉप्टर बुकिंग, होटल बुकिंग धोखाधड़ी और ओवररेटिंग जैसे मामलों पर कड़ी निगरानी रखने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यक सेवाओं की कीमतों में अनावश्यक वृद्धि करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा न जाए।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक और नकारात्मक सूचनाओं को रोकने के लिए प्रभावी तंत्र विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि यात्रियों को सही और प्रमाणिक जानकारी मिल सके।

राज्यपाल ने कहा कि चारधाम यात्रा स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वयं सहायता समूहों, होमस्टे संचालकों और स्थानीय उद्यमियों को इस प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाए, ताकि उन्हें अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

बैठक में प्रमुख सचिव एल. फैनई, सचिव शैलेश बगोली, रविनाथ रामन, पंकज पांडेय, डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम, रणवीर सिंह चौहान, विनोद कुमार सुमन, धीराज गर्ब्याल, राज्यपाल के विधि परामर्शी कौशल किशोर शुक्ल, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Char Dham Yatra 2026: Perform your duties with a spirit of service dehradun news Governor Lieutenant General (Retd.) Gurmit Singh Governor of Uttarakhand's Directives for the Char Dham Yatra rather than limiting your responsibilities solely to office hours — Governor uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज चारधाम यात्रा हेतु राज्यपाल उत्तराखण्ड के निर्देश देहरादून न्यूज राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.)

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More