चारधाम यात्रा 2026 आज से शुरू; शुभ मुहू्र्त में खुले गंगोत्री-यमुनोत्री के द्वार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

उत्तरकाशी। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर उत्तराखण्ड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा आज से विधिवत प्रारंभ हो गईं है। प्राचीन भैरव मंदिर, भैरवघाटी से मां गंगा की पवित्र डोली गंगोत्री धाम पहुंची, जबकि मां यमुना की डोली भी खरसाली से यमुनोत्री धाम। गंगोत्री धाम के कपाट आज 12 बजकर 15 मिनट पर जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट 12 बजकर 35 मिनट पर कृतिका नक्षत्र के शुभ मुहूर्त पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। चारधाम यात्रा के तहत बाकी दो प्रमुख धामों के कपाट खुलने की तिथि भी तय कर दी गई है। 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे, जबकि 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

इन तिथियों का श्रद्धालु बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि इसके साथ ही चारधाम यात्रा पूर्ण रूप से शुरू हो जाती है। इस दौरान मंदिर परिसर में पूर्ण तैयारियों के साथ ही उपस्थित श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

मां गंगा की डोली के धाम पहुंचते ही विधि-विधान के साथ कपाट खोले गए, जिसके साथ ही चारधाम यात्रा का औपचारिक शुभारंभ हो जाएगा। प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

चारधाम यात्रा हिंदू धर्म की सबसे पवित्र यात्राओं में से एक मानी जाती है। मान्यता है कि इन चार धामों के दर्शन करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।यह यात्रा न केवल आध्यात्मिक शांति देती है, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करती है। उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्रों में स्थित ये चारों धाम प्रकृति की अद्भुत सुंदरता और धार्मिक आस्था का संगम हैं, जो हर श्रद्धालु के लिए एक अद्वितीय अनुभव बनाते हैं।

चारधाम यात्रा के आरंभ के साथ ही जहां प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है, वहीं देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं का सिलसिला शुरू हो चुका है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Char Dham Yatra 2026 Begins Today; Gates of Gangotri and Yamunotri Open at an Auspicious Moment Char Dham Yatra news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज चारधाम यात्रा न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More