मुख्यमंत्री धामी ने विकास एवं जन सुझाव रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने रविवार को ऊंचा पुल रामलीला मैदान से कुमाऊं क्षेत्र में सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों के व्यापक प्रचार- प्रसार के लिए विकास एवं जन सुझाव रथ/एलईडी वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कुमाऊं के 29 विधानसभा क्षेत्रों में 29 विकास एंव जनसुझाव रथों के एलईडी द्वारा फिल्मों के माध्यम से प्रचार किया जाएगा। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रचार साहित्य के माध्यम से आम जन तक योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। सरकार की योजनाओं का यह प्रचार अभियान पूरे दिसंबर माह चलाया जायेगा।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जनहित में अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े लोगों तक पहुंचे और वे इन योजनाओं का पूरा लाभ ले सकें, इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार एवं प्रसार किया जा रहा है। समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जन समस्याओं का समाधान सरकार की पहली प्राथमिकता है। सरकार जनता के साथ साझीदार के रूप में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश व देश गौरवशाली, स्वाभिमानी, सशक्त बना है। उन्होने कहा भारत सरकार ने प्रदेश में विकास हेतु 1 लाख करोड धनराशि की स्वीकृति दी है। प्रधानमंत्री शीघ्र कुमाऊॅ क्षे़त्र में आ रहे हैं व बड़ी विकास की सौगात दे कर जायेंगे।  उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिन-रात कार्य करते हुए वित्तीय प्रबन्धन के साथ विकास कार्यो को धरातल में उतार रही है। उन्होने कहा युवा प्रदेश को 25 वर्ष होने पर भारत का नम्बर एक प्रदेश बनाने हेतु रोड मैप तैयार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  छह वर्षीय दो बच्चों की खाली प्लॉट में भरे पानी में डूबने से मौत 


प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मदन कौशिक ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कुमाऊं की विधानसभा हेतु 29 विकास एंव जन सुझाव एलईडी रथ रविवार को रामलीला मैदान से भेजे जा रहे है जबकि 41 रथ गढवाल क्षेत्र हेतु 16 दिसम्बर को देहरादून से भेजे जायेंगे। उन्होंने कहा इन रथों के माध्यम से विकास कार्यों एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी क्षेत्र के अंतिम छोर तक पहुंचाई जायेगी वहीं रथों के माध्यम से जनता के सुझाव भी लिये जायेंगे ताकि जनता के सुझावों के आधार पर आगे की योजनाएं बनाई जायेगी। उन्होने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमने प्रदेश व देश को आगे बढाया है साथ ही पूरे विश्व में देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जो कहती है वही करती है, सरकार द्वारा प्रदेश में विगत 5 वर्षो में विकास कार्यो के कीर्तिमान स्थापित किये हैं साथ ही सैनिकों का सम्मान बढ़ाया है। कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चौमुखी विकास हुआ है वहीं नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  तीनपानी चौराहा से बाल संसार स्कूल मार्ग की बदहाल सड़क पर बच्चों ने किया प्रतीकात्मक पौधरोपण

इस अवसर जिलापंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, उपाध्यक्ष आनन्द दरम्वाल, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रदीप जौनोटी, सुरेश भट्ट, महापौर डॉ. जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी सहित अनेक गणमान्य व अधिकारी मौजूद थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  विजिलेंस ने सिविल न्यायालय में […]

Read More