मुख्यमंत्री धामी ने ऑनलाइन माध्यम से मनरेगा श्रमिकों के पंजीकरण का किया विधिवत शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निकार कर्मकार कल्याण बोर्ड में मनरेगा श्रमिकों के पंजीकरण का विधिवत शुभारंभ किया। ऑनलाइन माध्यम से शुरू किए गए इस पंजीकरण के माध्यम से मनरेगा कर्मकार अब बोर्ड की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास को केंद्र में रखते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 16.3 लाख मनरेगा श्रमिक पंजीकृत हैं, जिनमें से 9.5 लाख सक्रिय हैं, और न्यूनतम 90 दिन काम करने वाले श्रमिक अब बोर्ड की योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

 

सीएम ने खनन क्षेत्र में पारदर्शी नीतियों से रोजगार बढ़ने और राजस्व में सुधार का जिक्र करते हुए उद्योगों के लिए सकारात्मक वातावरण बनाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने भी सुधारों को देखते हुए राज्य को 200 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान की है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

 

इस मौके पर सचिव श्रीधर बाबू अदांकी ने कहा कि श्रम और ग्राम्य विकास विभागों के संयुक्त प्रयासों से योजना का संचालन हो रहा है और अब मनरेगा श्रमिकों का पंजीकरण विकास खंड स्तर तक ऑनलाइन पोर्टल पर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

 

श्रमायुक्त पीसी दुम्का ने बताया कि पंजीकृत मनरेगा श्रमिक अब स्वास्थ्य सहायता, दो बच्चों की शिक्षा, दो बेटियों की शादी और मृत्यु पर मिलने वाली सहायता सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Chief Minister Dhami formally launched Chief Minister Dhami formally launched the online registration of MNREGA workers Chief Minister Pushkar Singh Dhami dehradun news online registration of MNREGA workers uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज ऑनलाइन माध्यम से मनरेगा श्रमिकों का पंजीकरण देहरादून न्यूज मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण एवं शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More