मां पूर्णागिरि मेले का मुख्यमंत्री धामी आज करेंगे विधिवत शुभारंभ  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत जनपद के एक दिवसीय भ्रमण वीरवार को पहुंचेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत जिले के टनकपुर में हर वर्ष लगने वाले सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ करेंगे।

अपने पूर्व निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत धामी मुख्यमंत्री 9 मार्च को पूर्वाह्न 11:00 बजे मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ करेंगे। तत्पश्चात 12:00 बजे टनकपुर जौलजीबी स्थित चरण मंदिर से लाइफ इज एडवेंचर कैंप, उचौलिगोठ तक रिवर राफ्टिंग में प्रतिभाग करेंगे। इसके पश्चात 2:15 में किरौड़ा नाला, टनकपुर पहुंच टनकपुर में आयोजित हॉट एयर बैलून एवं पैरामोटर एडवेंचर एक्टिविटीज का शुभारंभ करेंगे। उसके पश्चात 2:55 पर स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर से पंतनगर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। वही हम आपको बता दें कि टनकपुर के अपने एक दिवसीय कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार की शाम को ही अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंच चुके हैं। रात्रि विश्राम अपने निज आवास नगरा तराई में करने के उपरांत बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से टनकपुर के ठुलीगाड़ क्षेत्र में पहुंचकर मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ करेंगे। मेले के शुभारंभ को लेकर जिला प्रशासन/जिला पंचायत चंपावत के द्वारा पूर्ण तैयारियां कर ली गई है।

यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: champawat news Chief Minister Dhami will formally inaugurate Maa Purnagiri fair today Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More