शनिवार (कल) ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक विजय को समर्पित तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में प्रतिभाग करेंगे मुख्यमंत्री धामी  

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। यहां मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में शनिवार (कल) भारतीय सशस्त्र बल द्वारा हाल ही में संपन्न ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक विजय को समर्पित मिनी स्टेडियम से शहीद पार्क नैनीताल रोड तक तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन किया जाएगा। तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का मुख्य उददेश्य पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में सफल ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सशस्त्र बलों के साहस और बलिदान का सम्मान के साथ ही नागरिकों, समुदायों और क्षेत्रों में राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना पैदा करना है।  
 
यात्रा में प्रतिभाग करने हेतु मुख्यमंत्री धामी शनिवार (कल) प्रातः 7:30 बजे खटीमा से हैली सेवा द्वारा प्रस्थान कर 8:15 बजे एफटीआई हैलीपेड पहुंचेंगे। वहां से कार द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 8:25 बजे मिनी स्टेडियम पहुंचकर तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में प्रतिभाग करेंगे। इसके पश्चात 10:20 बजे गौलापार हैलीपेड से देहरादून को प्रस्थान करेंगे।
 
तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में पूर्व सैनिक, युवा, मातृशक्ति, स्कूली बच्चे, विभागीय अधिकारी – कर्मचारी, उच्च शिक्षा, एनसीसी, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, बैणी सेना, व्यापार मंडल, एफटीआई, निजी कॉलेजों एवं आम जनमानस द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Chief Minister Dhami will participate Haldwani news On Saturday (tomorrow) Chief Minister Dhami will participate in the Tiranga Shaurya Samman Yatra dedicated to the historic victory of Operation Sindoor Tiranga Shaurya Samman Yatra dedicated to the historic victory of Operation Sindoor uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक विजय को समर्पित तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा प्रतिभाग करेंगे मुख्यमंत्री धामी हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

राजीव गांधी जयंती पर जिला-महानगर कांग्रेस ने किया श्रद्धासुमन अर्पित  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया […]

Read More
उत्तराखण्ड

अनियंत्रित होकर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार दो लोगो की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच्च है संवाददाता    चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले के पाटी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर कानाकोट से लोहाघाट की ओर जा रही एक कार सिरतोली के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।हादसे में कार सवार दोनों लोगो की उपचार के दौरान […]

Read More
उत्तराखण्ड

इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को   खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]

Read More