सशस्त्र सीमा बल का मनोबल बढ़ाने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बनबसा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

चंपावत। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बनबसा की 57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों और जवानों से मुलाकात कर सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और उनकी कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा केवल क्षेत्रीय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा का विषय है। उन्होंने कहा कि SSB के जवानों की सतर्कता और समर्पण के कारण ही सीमाएं सुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री ने जवानों से संवाद कर उनकी समस्याएं और अनुभव भी सुने।

यह भी पढ़ें 👉  पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘प्रथम गांव’ की अवधारणा का उल्लेख करते हुए कहा कि सीमावर्ती गांव हमारी संस्कृति और संप्रभुता की पहली पहचान हैं और इनकी रक्षा में लगे जवानों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को सीमा चौकियों की अवस्थापना, संचार व्यवस्था, गश्त और जवानों की सुविधाओं में सुधार के निर्देश दिए। पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने इसे कायराना हरकत बताया और कहा कि सेना ने इसका मुँहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता और नागरिकों की देशभक्ति ही भारत की सबसे बड़ी ताकत है।

यह भी पढ़ें 👉  राजीव गांधी जयंती पर जिला-महानगर कांग्रेस ने किया श्रद्धासुमन अर्पित  

इस मौके पर डीआईजी एसएसबी अमित शर्मा, जिलाधिकारी चंपावत नवनीत पांडे, जिलाधिकारी उधम सिंह नगर नितिन भदोरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Banbasa located on the India-Nepal border Boosting the morale of the Sashastra Seema Bal champawat news Chief Minister Pushkar Singh Dhami Chief Minister Pushkar Singh Dhami reached Banbasa located on the India-Nepal border to boost the morale of the Sashastra Seema Bal uttarakhand news उत्तराखंड न्यूज चम्पावत न्यूज भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बनबसा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सशस्त्र सीमा बल का मनोबल बढ़ाने

More Stories

उत्तराखण्ड

राजीव गांधी जयंती पर जिला-महानगर कांग्रेस ने किया श्रद्धासुमन अर्पित  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया […]

Read More
उत्तराखण्ड

अनियंत्रित होकर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार दो लोगो की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच्च है संवाददाता    चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले के पाटी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर कानाकोट से लोहाघाट की ओर जा रही एक कार सिरतोली के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।हादसे में कार सवार दोनों लोगो की उपचार के दौरान […]

Read More
उत्तराखण्ड

इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को   खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]

Read More