शैमफोर्ड स्कूल में सजा काव्य का रंगमंच, बाल कवियों ने बांधा समां   

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता  
 
हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हल्द्वानी में शनिवार को हरफनमौला साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में काव्य कुम्भ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकडेमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे एवं हरफनमौला साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष गौरव त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।
 
काव्य कुम्भ में हल्द्वानी शहर के विभिन्न विद्यालयों के 75 से अधिक बाल कवियों ने प्रतिभाग करते हुए अपनी स्वरचित कविताओं से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाल कवियों ने वीर, हास्य, शृंगार एवं करुण रस से ओत-प्रोत रचनाओं की शानदार प्रस्तुतियां दीं।प्रतिभागियों ने नीट परीक्षा, पेपर लीक, चढ़ावा चोरी, राम मंदिर, महाराणा प्रताप, होमवर्क, विद्यार्थी जीवन, सोशल मीडिया एवं मोबाइल फोन जैसे समसामयिक और विविध विषयों पर अपनी मधुर एवं प्रभावशाली कविताएं प्रस्तुत कीं।
 
इस अवसर पर प्रधानाचार्या संतोष पांडे ने सभी बाल कवियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के साहित्यिक आयोजन बच्चों में रचनात्मकता,अभिव्यक्ति कौशल, आत्मविश्वास का विकास करते हैं तथा उनके समग्र व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने काव्य कुम्भ के सफल आयोजन के लिए हरफनमौला साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष गौरव त्रिपाठी की सराहना करते हुए कहा कि वे लंबे समय से साहित्य के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं और प्रतिवर्ष काव्य कुम्भ के माध्यम से बाल प्रतिभाओं को अपनी कला एवं प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने प्रतिभागी एवं सभी विद्यालयों का भी आभार प्रकट किया। 
 
काव्य कुम्भ में शैमफोर्ड स्कूल, आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, एआरपी स्कूल, द आनंदा एकेडमी, स्वसत्यायन स्कूल,  केवी कान्वेन्ट, सनबीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट ल्यूक्स, ग्रीन फील्ड एकेडमी, मॉम्स प्राइड, वेदशक्ति पब्लिक स्कूल, एलिवेट ग्लोबल स्कूल, द हाइलैन्डर स्कूल के बाल कवियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विद्यालय की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, ऐकडेमिक डायरेक्टर अंजू भट्ट, प्रधानचार्या संतोष पांडे, आशीष दुम्का अध्यक्ष रोटरी क्लब हल्द्वानी,  विभिन्न विद्यालयों प्रधानाचार्य एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने बाल कवियों का उत्साहवर्धन किया।
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report captivated the audience child poets Devbhoomi News Haldwani news Hindi News News from the hills News From the Pahad poetry stage Poetry stage set at Shemford School; child poets captivate the audience Shemford school haldwani uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More