पति की बट्टा मारकर हत्या कर उसी बट्टा से बनाई चटनी, पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

फिरोजाबाद। यहां पत्नी द्वारा पति की हत्या करने का सनसनीखेज मामले का चौंकाने वाला खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल रूप से मैनपुरी के मुहल्ला भरतवाल निवासी 48 वर्षीय विजय गोस्वामी उर्फ सनोज अपनी पत्नी मंजू व बेटी रिंकी (16) व ऋतु (14) के साथ इंद्रपुरी में पार्षद सुबोध कुमार के मकान में तीन साल से किराए पर रह रहे थे। वे साइकिल पर फेरी लगा कर शाल बेचता था। मंजू ने शुक्रवार रात दो बजे सूचना दी कि उसके पति की हत्या हो गई है। शव नाली में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मृतक की पत्नी मंजू की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। शक के घेरे में मंजू भी थी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो मंजू गुमराह करती रही। वहीं जब मंजू से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो सारा सच उगल दिया। मंजू ने पति की हत्या स्वीकार ली। पुलिस ने घर से हत्या में प्रयुक्त बट्टा व खून से सनी मैक्सी बरामद की है। मंजू ने बताया कि उसका पति शराब पीकर उसके और पुत्रियों से गाली गलौज व मारपीट करता था। अपनी कमाई की वह शराब और जुए में उड़ा देता था। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति खराब थी। तीन माह से मकान का किराया भी नहीं दिया गया था। 30 दिसंबर की रात विजय शराब पीकर सो गया था। रात में सोते समय उनके सिर पर सिल वाले बट्टा से प्रहार कर हत्या कर दी और शव को घसीट कर नाले में फेंक दिया। इसके बाद शोर मचाया, जिससे हत्याकांड में दोस्तों का नाम आ सके। इस मामले हैरत की बात ये है कि सोते समय पति के सिर में बट्टा मारकर हत्या और लाश नाले में फेंकने के बाद मंजू ने उसी बट्टा से खून साफ करने के बाद चटनी बनाई। सुबह बच्चों को वही चटनी खिलाई। इसके बाद बच्चों को हत्या की बात भी बता दी। बताया जा रहा है कि मंजू की पहली शादी मैनपुरी निवासी युवक अशोक कुमार से हुई थी। अशोक से दो बच्चे हुए। 2004 में अशोक और मंजू के बीच अलगाव हो गया। इसके बाद मंजू ने विजय गोस्वामी से शादी कर ली। विजय से दो बेटियां हुईं। मंजू का कहना है कि विजय गोस्वामी नशेबाजी करता था। विजय ने उसे बहला-फुसलाकर मंजू का मकान बिकवा दिया और उसके पैसे उड़ा दिए। इसको लेकर परिवार में तनाव बढ़ता गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीबीआई ने लोन स्वीकृत कराने के नाम पर रिश्वत वसूलने वाले शातिर जालसाज को किया गिरफ्तार

इंस्पेक्टर उत्तर ने बताया कि पति की हरकतों से परेशान होकर मंजू ने 2010 में मैनपुरी निवासी अरुण को विजय की हत्या की सुपारी दी थी। अरुण ने विजय को गोली मारी थी, लेकिन वह बच गया। मामला खुलने के बाद अरुण और मंजू को पुलिस ने जेल भेजा था। वह 11 महीने जेल में रही थी। छोटी पुत्री ऋतु जेल में ही पैदा हुई थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Chutney made from the same batta after killing her husband crime news the police arrested the accused wife and sent her to jail up news

More Stories

उत्तर प्रदेश न्यूज

किशोरी को 7 दिन तक बंधक बना कलमा पड़ने के लिए मजबूर कर चिमटे से दागने के साथ ही दी यातनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  कानपुर। यहां रावतपुर की 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सात दिन तक बंधक बना धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। किशोरी ने आरोपी व उसके परिजन पर जबरन मांस खिलाने की कोशिश करने और चिमटे से दागने के आरोप लगाए। […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

222 करोड़ की जमीन दान कर स्वामी चिन्मयानंद ने शाहजहांपुर में शिक्षा के नाम लिखा इतिहास   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मुमुक्षु आश्रम के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने शिक्षा के विस्तार के लिए 222 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति (जमीन) राज्य के विश्वविद्यालय को दान की है। इस ऐतिहासिक और बड़े फैसले के साथ, मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अंतर्गत आने […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

धर्म मात्र अनुष्ठान का नहीं अपितु आचरण का विषय है- स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    वर्चस्व की लड़ाई में आज हम मानवता भी खो बैठे हैं    लखनऊ। यहां विभव खंड गोमती नगर में प्रेमावतार युगदृष्टा, विश्व विख्यात संत श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने रविवार (आज) उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि […]

Read More