देहरादून में चार दिवसीय श्री अन्न महोत्सव का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, इस दौरान उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री भी रहे मौजूद 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। केंद्र सरकार मोटे अनाज को वैश्विक स्तर पर प्रोत्साहित किए जाने को लेकर कई बड़े कदम उठा रही है। इसी क्रम में संयुक्त राष्ट्र संघ ने साल 2023 को इंटरनेशनल मिलेट्स ईयर घोषित किया है। जिससे लोगों को मोटा अनाज खाने के प्रति प्रोत्साहित किया जा सके। जिसके क्रम में आज उत्तराखंड में मोटे अनाज के उत्पादन और मोटे अनाज के इस्तेमाल को बढ़ाए जाने को लेकर श्री अन्न महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस चार दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ सीएम धामी ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

देहरादून में आयोजित इस चार दिवसीय महोत्सव में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने सीएम धामी के साथ सभी स्टालो का निरीक्षण किया। श्री अन्न महोत्सव के समापन कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर शिरकत करेंगे। इस महोत्सव में प्रदेश भर से करीब 10 हजार किसानों ने प्रतिभाग किया तो मिलेट से संबंधित 134 स्टाल भी लगाए गए हैं। जिसमें मोटे अनाज के उत्पादों की प्रदर्शनी, उत्तराखंड के प्रमुख समूह द्वारा मिलेट उत्पादन और अन्य उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद देते हुए कहा प्रधानमंत्री के आह्वान पर ही संयुक्त राष्ट्र संघ ने साल 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया है। श्री अन्न अब घर घर का राशन बनता जा रहा है। अब धीरे-धीरे फिर से घरों में श्री अन्न का इस्तेमाल होना शुरू हो गया है। कृषि विभाग की ओर से आयोजित इस महोत्सव में अगले 4 दिनों तक तमाम चर्चाएं की जाएंगी। साथ ही श्री अन्न के उत्पादन को बढ़ावा दिए जाने को लेकर लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। उत्तराखंड श्री अन्न महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा उत्तराखंड राज्य में प्राकृतिक रूप से श्री अन्न की खेती होती रही है। ऐसे में श्री अन्न के उन्नत और शुद्ध बीज उत्तराखंड राज्य में धरोहर के रूप में मौजूद है। उत्तराखंड में तमाम ऐसे बीज हैं जिसको उत्तर प्रदेश में भी फसल के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: CM Dhami inaugurated the four-day Shri Anna Mahotsav in Dehradun dehradun news during this the Agriculture Minister of Uttar Pradesh was also present Shri anna mahotsav Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More