घुसपैठियों पर सीएम धामी सख्त : कहा घुसपैठियों की पहचान के लिए बड़े स्तर पर अभियान जारी     

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। उत्तराखंड में भी घुसपैठियों की बड़ी संख्या मौजूद है और हमारी सरकार घुसपैठियों की पहचान के लिए बड़े स्तर पर अभियान चला रही है। यह बात सीएम धामी ने गुरुवार को अपने नैनीताल दौरे में पत्रकारों से बात करते हुए कही।

बताते चलें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार शाम को दो दिवसीय दौरे पर नैनीताल पहुंचे।बताया जा रहा है कि कल देर शाम को उन्होंने मुख्य न्यायाधीश जी नरेन्द्र से मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। आज सुबह मुख्यमंत्री शहर की सैर पर निकले और लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बिहार चुनाव को अप्रत्याशित बताते हुए कहा कि जहां-जहां भी विधानसभा चुनाव हो रहे हैं वहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) या राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष दल लंबे समय से तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति करते आए हैं और चुनाव के लिए झूठी कहानी गढ़ रहे हैं। जनता विपक्षी दलों की इस राजनीति को समझ चुकी है और विकास के मॉडल पर अपनी मुहर लगा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

सीएम धामी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर अपनी सहमति देते हुए कहा कि उत्तराखंड में भी घुसपैठियों की बड़ी संख्या मौजूद है और यहां की डेमोग्राफी के लिए खतरा बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने आधार कार्ड, वोटर कार्ड के साथ ही अन्य दस्तावेज भी बना लिए हैं। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों की पहचान के लिए उनकी सरकार बड़े स्तर पर अभियान चला रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

पिछले दस साल के रिकार्ड को खंगाला जा रहा है और जांच कर इनकी पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंंने कहा कि प्रदेश सरकार गंभीर है और यही कारण है कि अभी तक 10 हजार एकड़ भूमि भी अतिक्रमणकारियों से खाली करवाई जा चुकी है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: CM Dhami strict on infiltrators: Said a large-scale campaign is underway to identify infiltrators CM Dhami's government is running a large-scale campaign against infiltrators CM pushkar singh dhami nainital news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज घुसपैठियों पर सीएम धामी की सरकार चला रही बड़े स्तर पर अभियान नैनीताल न्यूज सीएम पुष्कर सिंह धामी

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More