सीएम धामी ने केंद्रीय उद्योग मंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात, इलैक्ट्रॉनिक चार्जिग स्टेशन हेतु एचएमटी को उत्तराखण्ड सरकार को हस्तांतरित करने का किया अनुरोध

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री, भारी उद्योग मंत्रालय महेन्द्र नाथ पाण्डेय से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने जनपद नैनीताल में स्थित औद्योगिक ईकाई एचएमटी का उत्तराखण्ड सरकार को हस्तांतरित करने के लिए संबंधित को निर्देशित करने का अनुरोध किया। बैठक में तय किया गया कि चार धाम यात्रा मार्ग पर इलैक्ट्रॉनिक चार्जिग स्टेशन के लिए उत्तराखण्ड सरकार केंद्र सरकार को प्रस्ताव प्रेषित करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच खूनी वारदात में एक युवक की मौत  

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद-नैनीताल स्थित एच०एम०टी० औद्योगिक ईकाई लगातार घाटे में चलने के कारण आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने इसे बंद करने हेतु अनुमोदित किया था। अनुमोदन के क्रम में एच०एम०टी० रानीबाग ईकाई को जैसा है जहां है के आधार पर उत्तराखण्ड शासन को हस्तांतरित किया जाना प्रस्तावित है। उत्तराखण्ड शासन द्वारा एनबीसीसी द्वारा आकलित मूल्य पर एचएमटी रानीबाग ईकाई को क्रय करने की अपनी सहमति भारी उद्योग मंत्रालय को प्रेषित कर दी गयी है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से औद्योगिक ईकाई एचएमटी के हस्तांतरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे क्षेत्र में नए उद्योग स्थापित किये जा सकेंगे और रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्ग पर इलैक्ट्रॉनिक चार्जिग स्टेशन बनाने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री से इसका प्रस्ताव भेजने के लिए कहा। अब उत्तराखण्ड सरकार जल्द ही इसका प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को प्रेषित करेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: CM Dhami met the Union Industries Minister CM news HMT news new delhi news requested to transfer HMT to the Government of Uttarakhand for Electronic Charging Station

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की रामनवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने […]

Read More
उत्तराखण्ड

मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच खूनी वारदात में एक युवक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता  चमोली। यहां चमोली जिले के सेमी गांव में पेयजल टैंक निर्माण कार्य के दौरान मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया।आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे पर बांस के डंडों […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान […]

Read More