सीएम धामी ने समीक्षा बैठक में तैयारियों पर ढीलाई पर अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। उत्तराखंड में विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सख्त रुख देखने को मिला। बैठक में कई विभागों की तैयारियां अपेक्षा के अनुरूप न मिलने पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहाकि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं और परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

समीक्षा के दौरान जिन कार्यों की प्रगति धीमी पाई गई, उन पर नाराजगी जताते हुए सीएम ने जिम्मेदार अधिकारियों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम जनता को बेहतर सुविधाएं देना है, ऐसे में सभी विभाग पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

मुख्यमंत्री ने नियमित मॉनिटरिंग, फील्ड निरीक्षण और विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान समय पर किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंच सके।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

उन्होंने दो टूक कहा कि जो अधिकारी अपने दायित्वों का सही निर्वहन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही राज्य में चल रहे विकास कार्यों को तेज गति देने के निर्देश भी दिए गए।

  

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: CM Dhami reprimanded officials for laxity in preparations in the review meeting CM pushkar singh dhami dehradun news reprimanded officials for laxity in preparations review meeting uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज तैयारियों पर ढीलाई पर अधिकारियों को कड़ी फटकार देहरादून न्यूज समीक्षा बैठक सीएम पुष्कर सिंह धामी

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More