कम्युनिस्ट छात्र सभा ने वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के विरोध में सभा कर किया डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र, परिवर्तनकामी छात्र संगठन, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन आदि जनसंगठनों के कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में एकत्रित होकर वेनेजुएला पर अमेरिकी साम्राज्यवादियों के हमले और वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को अगवा करने,वेनेजुएला की संप्रभुता पर हमला करने का विरोध करतेहुए अमेरिकी साम्राज्यवाद और उसके मुखिया राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन किया।
 
इस दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि 3 जनवरी अमेरिकी साम्राज्यवादियों की सेनाओं ने हमला करके बड़ी संख्या में निर्दोष आम नागरिकों पर कत्लेआम किया और वेनेजुएला के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को अगुवा कर ले गए। वेनेजुएला पर अमेरिकी साम्राज्यवादियों का यह हमला गुंडागर्दी के अलावा और कुछ नहीं है। दुनिया भर में लोकतंत्र के ठेकेदार बने अमेरिकी साम्राज्यवादी वेनेजुएला में लोकतांत्रिक सरकार का हमलों के जरिए अपहरण कर रहे हैं। पूरी दुनिया में लोकतंत्र कायम करने का ढोल पीटने वाले अमेरिकी साम्राज्यवादी अपने ही देश में जनता की आवाज कुचल रहे हैं। हम अमेरिकी साम्राज्यवादियों के इस हमले का पुरजोर विरोध करते हैं।
 
वेनेजुएला पर अमेरिकी साम्राज्यवादियों का हमला उसके तेल और खनिजों पर कब्जे की कोशिश है। वेनेजुएला पर अमेरिका द्वारा लगाया जा रहा मादक पदार्थों की तस्करी का आरोप दरअसल एक बहाना भर है। इसी तरह के झूठ की आड़ में अमेरिकी साम्राज्यवादी इराक, लीबिया सहित कई मुल्कों में सैन्य हमले कर वहां के प्राकृतिक संसाधनों पर कब्जा कर चुके हैं।अमेरिकी साम्राज्यवादियों के इस हमले की चौतरफा निंदा की जानी चाहिए।
 
अन्य वक्ताओं ने कहा आज दुनिया में अमेरिकी साम्राज्यवादी लोकतंत्र के ठेकेदार बने घूम रहे हैं। लेकिन पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा लोगों की मौत के जिम्मेदार यही अमेरिकी साम्राज्यवादी हैं। अपनी कंपनियों के मुनाफे और प्राकृतिक संसाधनों पर कब्जे के लिए यह पूरी दुनिया में धौंस पट्टी जमाए हुए हैं। जगह- जगह सैन्य अड्डे कायम किए हुए हैं। अमेरिकी साम्राज्यवादियों के इन मनमाने हमलों का सभी को विरोध करना चाहिए।
 
दुनिया में स्वघोषित शांति दूत के प्रवक्ता बने अमेरिकी साम्राज्यवादी और उनका मुखिया डोनाल्ड ट्रंप पूरी दुनिया में मार-काट मचाए हुए हैं। यूक्रेन, फिलिस्तीन सहित अन्य जगहों पर हो रही मौतों के जिम्मेदार अमेरिकी साम्राज्यवादी भी हैं। अपने मुनाफे के लिए इन्हें तबाही मचाने, सरकारों को गिराने से भी परहेज नहीं है। अमेरिकी साम्राज्यवादियों व उनकी खुफिया एजेंसी सी आई ए का इतिहास इस तरह की काली करतूतों से भरा हुआ है। आज यह वेनेजुएला पर मादक पदार्थों की तस्करी के बहाने हमला कर यहां के संसाधनों की लूट की साजिश रच रहे हैं। दरअसल वेनेजुएला में दुनिया का सबसे अच्छा कच्चा तेल, सोना व अन्य खनिज तत्वों की भरमार है। तेल कंपनियों के राष्ट्रीयकरण के बाद से ही वेनेजुएला इनकी आंखों में खटकता रहा है। अमेरिकी साम्राज्यवादियों की इन करतूतों का पूरी दुनिया के मजदूरों को एकजुट होकर विरोध करना चाहिए।
 
इस दौरान वक्ताओं ने कहा हम मांग करते हैं कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को तत्काल रिहा किया जाए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प व उनकी सरकार पर अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के तहत कड़ी सजा सुनिश्चित किया जाए।
 
विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम में प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र की रजनी, ऋचा, दीपा, मीना, तुलसी, नीता, प्रगतिशील भोजनमाता संगठन से शारदा, रजनी, विमला, आनंदी, पद्म कविता, रीना, परिवर्तनकामी संगठन से महेश, चन्दन, अनिषेख, दीपांकज, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन से मुकेश, मानव अधिकार रक्षा अभियान से यतीश पंत आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Communist Students Association Haldwani news protest effigy burning of Donald Trump The Communist Students' Association held a protest against the US attack on Venezuela and burned an effigy of Donald Trump US attack on Venezuela uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कम्युनिस्ट छात्र सभा विरोध में सभा कर किया डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन वेनेजुएला पर अमेरिकी हमला हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  डंपर के अनियंत्रित होकर गहरी […]

Read More