वनाग्नि की घटनाओं पर कांग्रेस ने प्रशासन को ज्ञापन देकर प्रभावी रोकथाम की उठाई मांग   

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। जिला कांग्रेस कमेटी नैनीताल के जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने आज जिलाधिकारी नैनीताल को ज्ञापन सौंपकर पर्वतीय क्षेत्रों में बढ़ रही वनाग्नि की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की।ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से फायर सीजन के दौरान जंगलों में लगने वाली आग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कार्ययोजना लागू करने की मांग की गई।
 
ज्ञापन में कहा गया कि हर वर्ष गर्मियों के दौरान जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिससे वन संपदा, पर्यावरण, वन्यजीवों तथा ग्रामीण क्षेत्रों की कृषि और जन जीवन को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार वनाग्नि रोकने के बड़े-बड़े दावे तो करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। कांग्रेस ने मांग की कि वनाग्नि से निपटने के लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए, वन क्षेत्रों को सेक्टरों में विभाजित कर जिम्मेदारी तय की जाए तथा जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और ग्रामीण जनता की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। साथ ही व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने, जंगलों के भीतर मौजूद तालाबों और वाटर स्रोतों को भरवाने तथा वन्यजीवों और पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने की भी मांग की गई।
 
इस दौरान हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि भाजपा सरकार वनाग्नि जैसी गंभीर समस्या को लेकर संवेदनशील नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि जंगलों में लगने वाली आग केवल पेड़ों को नहीं जलाती, बल्कि इससे पर्यावरण, जैव विविधता और ग्रामीणों की आजीविका भी प्रभावित होती है। सरकार को केवल घोषणाओं तक सीमित रहने के बजाय प्रभावी और समयबद्ध कार्रवाई करनी चाहिए।
 
जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में वनाग्नि की घटनाएं और गंभीर रूप ले सकती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के हितों और पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे पर लगातार आवाज उठाती रहेगी।
 
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से विधायक सुमित हृदयेश, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, हेमन्त बगड़वाल, सतीश नैनवाल, भोला दत्त भट्ट, ललित जोशी, नरेश अग्रवाल, राजेन्द्र खनवाल, सुहैल सिद्दीकी, जिलाध्यक्ष एससी विभाग इंदर पाल आर्य, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप बथयाल, गिरीश पांडे, गोविंद बगड़वाल, जीवन कार्की, जगमोहन चिलवाल, संजय किरौला, नंदन दुर्गापाल, दीप पाठक, संदीप भैसोड़ा सहित दर्जनों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Congress Hands Over Memorandum to Administration Congress Party News Congress Submits Memorandum to Administration Demanding Effective Prevention of Forest Fires Forest Fire Incidents and Demand for Effective Prevention Haldwani news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कांग्रेस ने प्रशासन को दिया ज्ञापन कांग्रेस पार्टी न्यूज वनाग्नि की घटनाओं और प्रभावी रोकथाम की मांग हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More