देहरादून में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ नारे के साथ कांग्रेस नेताओं ने निकाला कैंडल मार्च

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। राजधानी देहरादून में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ नारे के साथ कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी सचिव काजी निजामुद्दीन समेत कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।कैंडल मार्च कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से शुरू होकर घंटाघर स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर जाकर संपन्न हुआ। 

इस मौके पर करन माहरा ने कहा कि बाबा साहब ने जो संविधान बनाया है उसमें भारत की जनता को सबसे बढ़ा अधिकार देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में वोट का अधिकार दिया। ताकि देश की जनता अपनी सरकार अपनी मर्जी से चुन सके लेकिन भाजपा सत्ता के बल पर संवैधानिक संस्थाओं को पंगु बना रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के कंधे पर बंदूक रखकर भाजपा सरकार बाबा साहब के दिए गए वोट के अधिकार को चोरी कर रही है। कहा कि अब देश में किसी भी सूरत पर वोटों की चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कांग्रेस पार्टी संघर्ष के बूते वोटों की चोरी को रोकने का काम करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा वोटों की चोरी कई दिनों से हम अनुभव कर रहे थे, हर चुनाव में वोटों की चोरी दिखाई दे रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि वोटों में हेराफेरी चुनाव आयोग और भाजपा की मिलीभगत से की जा रही थी।लेकिन अब पता चल चुका है कि इस संगठित वोटों की चोरी में चुनाव आयोग कहीं ना कहीं लिप्त है। हरीश रावत ने कहा कि बेंगलुरु सेंट्रल की महादेवपुरा सीट से पता चल गया है कि किस तरह से वोटों में हेराफेरी को अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

हरीश रावत ने दावा किया कि कांग्रेस ने महादेवपुरा को छोड़कर बेंगलुरु सेंट्रल की सभी विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की लेकिन महादेवपुरा एक लाख से अधिक वोटों से चुनाव हार गई।कहा कि ऐसे न जाने देश में कितने सेंट्रल बेंगलुरु की तरह होंगे,जहां वोटों मे हेराफेरी की गई होगी। उन्होंने कहा कि पांच तरीकों से वोटों में हेराफेरी को अंजाम दिया गया। कई जगहों पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ियां पाई गई। हरीश रावत का कहना है कि चुनाव आयोग ने जिनको मृत घोषित करके नाम काटे, वह सब लोग कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ चाय पीते हुए नजर आए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ नारे के साथ Congress leaders took out a candle march in Dehradun with the slogan 'Vote Chor Gaddi Chhod' Congress Party News dehradun news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कांग्रेस नेताओं ने देहरादून में किया कैंडल मार्च कांग्रेस पार्टी न्यूज देहरादून न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More