नैनीताल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में कांग्रेसियों ने स्वराज आश्रम में सभा कर किया बाजार भ्रमण 

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। नैनीताल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में आज कांग्रेसियों ने स्वराज आश्रम में सभा आयोजित कर बाजार भ्रमण किया किया।

इस दौरान हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि जनता बेवकूफ नहीं है वह भाजपा नेताओं के कारनामों का सच जान चुकी है। लिहाजा इस बार जनता कांग्रेस के समर्थन में बहुमत से बोट कर हिसाब चुकता करेगी। हृदयेश ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि इतने कठिन समय में जब भाजपा संविधान एवं सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्षियों को फसाने का कार्य कर रही है, तब आप मजबूत स्तम्भ बन कर कांग्रेस एवं देश के लिए लड़ाई लड़ रहें है। इसके लिए मै आपको साधुवाद करता हूँ। हमारे प्रत्याशी प्रकाश जोशी का राजनीतिक जीवन बहुत लम्बा रहा है। 35 वर्षों से कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहें। एनएसयूआई से शुरुआत की, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय पैनल पर रहें। दो चुनाव कालाढूंगी विधानसभा से बहुत ही निकटतम अंतरों से लड़ा। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस पूरी ताकत के साथ लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही है और पांचों सीटों पर कांग्रेस विजय हासिल करेगी।  प्रकाश जोशी युवा नेता हैं और पिछले 35 सालों से कांग्रेस पार्टी के लिए काम करते आ रहे हैं। देश के हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरम पर है। इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी जनता से संवाद करेगी और निश्चित ही जनता कांग्रेस को विजय बनाएगी। लोकसभा प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने कहा कि यह चुनाव मेरा नहीं कार्यकर्ताओं का है। मेरी जीत कार्यकर्ताओं की जीत होगी और मै विनम्र भाव से हमेशा अपने क्षेत्र के लोगो के साथ खड़ा रहूंगा। जोशी ने कहा कि पूरे पांच साल क्षेत्र के प्रति उदासीन रहें भाजपा के लोग कहते है भले ही हमें बोट मत दो पर मोदी जी के नाम पर बोट दे दो। मोदी जी ने कहा था कि हमारा हर सासंद एक गॉव को गोद लेगा और नैनीताल सांसद ने जंगलिया गॉव गोद तो लिया पर वहां कभी जाना तो दूर उसकी तरफ देखा भी नहीं।भाजपा शासन में न तो महिलाएं सुरक्षित रही और न ही युवाओं का भविष्य सुरक्षित रह सका। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री रहते हुए अग्नि वीर योजना का समर्थन कर यहां के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया। तो वीआईपी स्पेशल सेवा के चलते राज्य की बेटी अंकिता भंडारी मर्डर जैसे घृणित कार्य किये गए। सांसद महोदय विकास के नाम पर पूरे पांच वर्षों में सांसद निधी का महज 40 फीसदी ही खर्च कर पाए। लिहाजा अब राज्य की जनता इसका पूरा हिसाब चुकायेगी और राज्य की पांचों सीटों पर कांग्रेस को लाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम-प्रसंग : होम स्टे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली 40 वर्षीय विवाहिता 

इस दौरान पूर्व विधायक नैनीताल संजीव आर्य, प्रयाग भट्ट, जीत राम, सुमित्तर भुल्लर, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोबिंद बिष्ट,  मीडिया कोऑर्डिनेटर नीरज तिवारी, नवीन सांगूड़ी, पूर्व नगर अध्यक्ष हरीश मेहता, एन बी गुणवत, हरेंद्र बोरा, प्रकाश पाण्डे, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जगमोहन चिलवाल, केदार पलड़िया, ललित जोशी, बालम बिष्ट, नरेश अग्रवाल, गिरीश चन्द्र पाण्डे, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, इंदर बिष्ट, शोभा बिष्ट, भागिरथी बिष्ट, मंजू सांगुड़ी, सुएब अहमद, संदीप भैसोड़ा, विजय सिजवाली,  पूर्व प्रदेश प्रवक्ता नितिन पंत, सीएस कांडपाल, संजय शाह, हरेंद्र क्विरा, खष्टी बिष्ट, मीमांसा आर्या, एडवोकेट मनोज बिष्ट, पुष्कर सिंह बिष्ट, विनोद पंत, मधु सांगुड़ी, बहादुर सिंह बिष्ट, दीप पाठक, गोबिंद बगडवाल, कौशलेंद्र भट्ट, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत बगडवाल, हेम नैनवाल, हेमवंती नंदन दुर्गापाल, अलका आर्या, राजेन्द्र बिष्ट, भोला भट्ट, महेश शर्मा, हेमंत साहू, मयंक भट्ट,  खजान पाण्डे, विनोद दानी, नेत्र जोशी, मुकुल बल्यूटिया, वरुण भाकुनी, त्रिलोक बनोली, सतनाम सिंह, मोहन बिष्ट, आनंद सिंह बिष्ट सहित सैकड़ों की तादाद में कांग्रेसी मौजूद रहें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: congress news Congressmen held a meeting at Swaraj Ashram and visited the market in support of the Congress candidate from Nainital Lok Sabha seat Haldwani news Loksbha election Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता की सेवाएं समाप्त   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता अशोक प्रजापति की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही चयन समिति के सदस्यों को भी नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा गया है। जल निगम में 2014 में […]

Read More
उत्तराखण्ड

उपेक्षा से नाराज वरिष्ठ भाजपा नेता ने दिया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी में मजबूत पैठ रखने वाले वरिष्ठ नेता ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।  जानकारी के अनुसार लक्सर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद खारी ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत कारणों […]

Read More
उत्तराखण्ड

“दावो की खुली पोल – ब्यवस्थाएं गोल” केवीएम कांम्प्लेक्स में बनी प्रशासनिक अब्वस्थाओं की सरस झील, 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। निगम प्रशासन भले ही बड़े -बड़े दावे क्यों न कर रहा हो,  लेकिन बरसात की शुरुआत ने प्रशासनिक दावो पर पानी फेर दिया। जिसका शनिवार (आज) ज्वलंत उदाहरण बना है हल्द्वानी का यह सरस मार्केट।  कुमाऊं मंडल विकास निगम के इस सरस कांम्प्लेक्स में […]

Read More