हल्द्वानी। मानसून सत्र में जनसरोकार से जुड़े अहम मुद्दों (शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आपदा) को बड़ी मजबूती से सदन में रखने से उत्साहित कांग्रेसजनों ने आज जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल और महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के निज आवास पर पहुँच फूलमालाओं से स्वागत कर आभार व्यक्त एवं धन्यवाद प्रेषित किया।
जिला-महानगर कांग्रेस द्वारा मिले सम्मान से अविभूत हो विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि विधानसभा में जनसमस्याओं को उठाने की ताकत उन्हें आप सबने दी है। जिसके लिये वे ताउम्र सबके ऋणी रहेंगे और हमेशा हरसंभव जनसेवा के लिए समर्पित रहेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि सुमित हृदयेश के रूप में हमें विकास की देवी स्व. इंदिरा हृदयेश की विरासत मिली है, जिसे हमें अपने साथ और सहयोग से आगे बढ़ाना है। देश में राहुल गांधी जिस प्रकार से जनसेवा मे लगे है उसी प्रकार विधायक सुमित हृदयेश जी भी दिन-रात जनसेवा में लगे है। महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि सुमित हृदयेश के रूप में हल्द्वानी को युवा ऊर्जावान विधायक का सानिध्य मिला है। जो जनसमस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहते है। इनकी ऊर्जा से हम सब मे एक नई स्फूर्ति का संचार होता है तथा इनके मार्गदर्शन में हम सब कांग्रेसजन हमेशा जनसेवा के लिए तत्पर रहेंगे।
आभार एवं धन्यवाद कार्यक्रम में जिला एवं नगर के तमाम कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें।
ख़बर शेयर करें – ‘खबर सच है’ के लिए संवाददाता संदीप बिष्ट हल्द्वानी। संस्कृत सप्ताह के द्वितीय दिवस के अवसर पर श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में संस्कृत दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सनातन संस्कृति की परंपराओं और संस्कृत श्लोकों के साथ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के स्वागत से […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुड़की। हरिद्वार के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात बहनों के बर्ताव से नाखुश एक युवक ने अपनी दो शादीशुदा बहनों और जीजा को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जीजा गंभीर रूप से घायल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बीते […]