हल्द्वानी। एमबी इंटर कॉलेज परिसर में लगी नुमाइश में अव्यवस्थाओं व करंट लगने की घटना के बाद आज पार्षद रवि जोशी ने कोतवाली में धरना दिया।
कोतवाली परिसर में धरने पर बैठे पार्षद रवि जोशी ने पुलिस और प्रशासन से नुमाइश में सभी नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्किंग व्यवस्था से लेकर आम व्यक्ति की सुरक्षा को लेकर नुमाइश में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।
धरने पर बैठे पार्षद रवि जोशी को मनाने सीओ नितिन लोहनी खुद कोतवाली पहुंचे और उन्हें समझाने की कोशिश करते हुए कहा कि नुमाइश की सुरक्षा और नियमों के संबंध में पुलिस द्वारा की गई जांच रिपोर्ट सिटी मजिस्ट्रेट को भेज दी गई है और अगली कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट के स्तर से ही होगी। वहीं पार्षद ने अनियमित्ताओं पर जल्द कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]