रुद्रपुर। द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मीना देउपा की अदालत ने वर्ष 2019 में दिनेशपुर के एक युवक की हत्या के मामले में छह दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोषियों में तीन सगे भाई हैं।
एडीजीसी फौजदारी अनिल सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम धीमरी ब्लॉक दिनेशपुर निवासी जयराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 21 अप्रैल 2019 की रात उनके घर में विवाह कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान गांव निवासी विजय ने एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की कोशिश की। इसको लेकर कार्यक्रम में विवाद हुआ। दोनों पक्षों में रिश्तेदारी होने के कारण आपस में राजीनामा हो गया था। इस रंजिश के चलते 29 अप्रैल 2019 की शाम विजय अपने रिश्तेदार अशोक कुमार, जय सिंह, राम सिंह, राधेश्याम और रिंकू के साथ धारदार हथियार लेकर उनके घर पर आ गया। उनके परिवार के सदस्यों पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। उनके बेटे गोकुल के सिर पर पाटल और तलवार से वार कर गंभीर रूप घायल कर दिया। चार मई 2019 को बरेली में गोकुल की मौत हो गई। यह मामला द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट में चला। सोमवार को सभी गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने विजय, अशोक कुमार, जय सिंह, राम सिंह, राधेश्याम और रिंकू को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 50-50 हजार जुर्माना लगाया। कोर्ट ने जुर्माने की राशि में से एक लाख रुपये मृतक गोकुल के परिजनों को बतौर प्रतिकर अदा करने के आदेश दिए हैं।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]