कोरोना संक्रमितों की मदद में जुटा कोविड प्रबंधन ग्रुप

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

मुनस्यारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड की पहली लहर में इस बात को जोर देकर कहा था कि हम यह सुनिश्चित कर लें कि कहीं हमारा पडोसी भूखा तो नहीं है। इस सूत्र वाक्य को ग्राम पंचायत बुई के लोगो ने सामूहिक रूप से चरितार्थ कर दिखाया है।
गुरुवार को चंपावत के ग्राम पंचायत बुई में एक परिवार के दो लोगो की कोविड संक्रमण के चलते हालात बेहद खराब होने लगी। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने संक्रमित गोपाल सिंह पुत्र हिम्मत सिंह उम्र 76 वर्ष को उपचार के लिए तीन किमी दूर पैदल चलने के बाद मुनस्यारी प्राथमिक केंद्र पहुचाया लेकिन चिकित्सको ने संक्रमित की गंभीर हालत को देखते पिथौरागढ़ रैफ़र कर दिया। जबकि
संक्रमित गोपाल सिंह की पत्नी 66 वर्षीय खिमुली देवी को संक्रमण के चलते घर में ही आइसोलेशन में रखा गया।
संक्रमित का परिवार बीस साल पहले अल्मोडा़ से चंपावत के बुई में आकर बस गया था। बच्चे नहीं होने के कारण परिवार में अकेले पति -पत्नी ही रहते थे। संक्रमण के चलते इस परिवार में आर्थिक तंगी के साथ देखरेख को भी कोई नही था। क्षेत्र में सामाजिक कार्य कर रही स्वयंसेवी संस्था कोविड प्रबधंन ग्रुप के संचालक तथा जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया को इस बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने बुई की कोविड नियंत्रण समिति की अध्यक्ष ग्राम प्रधान लक्ष्मी रलमाल से संक्रमित व्यक्ति की पत्नी के राशन आदि की समस्या पर बात की।

यह भी पढ़ें 👉  अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

जिस पर ग्राम प्रधान ने संक्रमित की मदद को दस-दस किलो चावल, आटा आदि सामान अपनी तरफ से दिया। इतना ही नहीं ग्राम पंचायत के युवाओ व महिलाओं ने बुई तोक के 60 परिवारो के घर – घर से चावल, आटा, दाल, तेल, मसाला, सब्जी भी एकत्र कर 60 किलो खाद्य सामग्री महिला को पहुचाई। प्रधान रलमाल ने कहा कि अभी हम गांव के लोग मदद कर रहे है यदि कुछ कमी रहेगी तो फिर गाऊं के बाहर के लोगो से मांग करेंगे। इस बात की जानकारी अन्य लोगो तक भी पहुची तो अन्य लोग भी कोविड प्रबन्धन ग्रुप की प्रशंसा करते मदद को पहुँचे।
कोविड काल में यह पहला अवसर है, जब ग्राम पंचायत ने अपने गांव के परिवार की जिम्मेदारी खुद ही उठा ली है।
इधर जिपं सदस्य जगत मर्तोलिया ने बताया कि अभी तक वह अपनी टीम के साथ होम आइसोलेशन में रह रहे 23 जरूरत मंद परिवारो को मदद दे चुके है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें [email protected] ईमेल करें
या 91-9719566787 पर संपर्क करें ।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More