कपड़ा व्यापारी के साथ 43.74 लाख की साइबर ठगी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

ख़बर शेयर करें -
 
 

 

खबर सच है संवाददाता 
 
रुद्रपुर। रुद्रपुर के एक कपड़ा व्यापारी के साथ अंतरराष्ट्रीय शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने के नाम पर 43.74 लाख की साइबर ठगी हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पंतनगर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
पंजाबी मार्केट वार्ड नंबर 11 रुद्रपुर निवासी राजीव साहनी पुत्र दीनानाथ साहनी ने पंतनगर साइबर थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह कपड़ा व्यापारी हैं। नवंबर माह में फेसबुक से उनको एक अज्ञात व्यक्ति ने संपर्क किया। उसकी प्रोफाइल में कथित अन्या शर्मा का नाम था। उसने अंतरराष्ट्रीय शेयर बाजार में ट्रेडिंग के जरिए करोड़ों रुपये कमाने का लालच देकर उनको टेलीग्राम ऐप से बात करने के लिए कहा। इस दौरान उसने कहा कि दिल्ली स्थित एंजो कैपिटल नाम की कंपनी भारत में सभी व्यापार का प्रबंधन करती है। इसमें निवेश करने से उसे करोड़ों का मुनाफा हुआ था। इस पर विश्वास करके उन्होंने टेलीग्राम पर साझा किए गए लिंक के जरिए निवेश करना शुरू कर दिया। 6 से 27 नवंबर तक उन्होंने 43,74,630 रुपये ट्रांसफर किए। इस दौरान उनको मुनाफादिखाया जा रहा था। इसके बाद जब उन्होंने रकम वापस करने की मांग की तो उनको और रकम जमा नहीं करने पर जमा की गई रकम को भी जब्त करने की धमकी दी गई। तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पंतनगर साइबर थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने जिस लिंक पर रकम ट्रांसफर की है, साइबर पुलिस उसकी जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 43.74 लाख की साइबर ठगी Cloth merchant cyber fraud of Rs 43.74 lakh Cyber ​​fraud of Rs 43.74 lakh with a cloth merchant police registered a case and started investigation rudrapur news udham singh nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More