काशीपुर। साइबर ठगों ने एक निजी स्कूल के अध्यापक को झांसे में लेकर उनके बैंक खाते से 9.82 लाख रुपये की नकदी उड़ा ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर सेल में दर्ज कराई है।
कुंडेश्वरी रोड स्थित एक विद्यालय के अध्यापक प्रदीप कुमार ने बताया कि 28 नवंबर को वह अपनी क्लास खत्म कर जैसे ही स्टाफ रूम में पहुंचे, तभी उनके मोबाइल पर किसी व्यक्ति ने कॉल किया। उसने खुद को एक बैंक का कर्मचारी बताते हुए उनका आधार पैन कार्ड लिंक न होने की बात कही। कॉलर के बात करने के तरीके से वह दबाव में आ गए। इसके बाद कॉलर ने एक लिंक भेजते हुए उनसे बताई गई प्रक्रिया पूरी करने को कहा। इसके बाद उसने बाकी अपडेट अगले दिन अर्थात शुक्रवार को करने की बात कही। प्रदीप ने बताया कि 29 नवंबर की शाम वह अपने परिवार के साथ बाजार में शापिंग करने गए थे। वहां ऑनलाइन पेमेंट करते समय उन्हें खाते से 9.82 लाख रुपये निकल जाने की जानकारी हुई। साइबर ठगों ने उनके खाते से चार बार में रुपये निकाल लिए। शनिवार को प्रदीप कुमार ने पंतनगर पहुंचकर साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जांच में पता लगा कि उसके खाते से 4.80 लाख और 4.50 लाख रुपये दो खातों में ट्रांसफर हुए हैं।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]