दबंगों ने मंदिर में बैठे युवक के सिर पर मारी गोली, गंभीर रूप से घायल हायर सेंटर रेफर 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के कटारपुर गांव में गुरुवार देर रात कुछ दबंगों ने मंदिर में बैठे युवक अर्जुन पर सरेआम फायरिंग कर दी। गोली अर्जुन के सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई।

घायल अर्जुन को आनन-फानन में हरिद्वार के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

 

घटना की सूचना पर पथरी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल और फेरूपुर चौकी प्रभारी अशोक शिरस्वाल मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। चौकी प्रभारी अशोक शिरस्वाल ने गोलीकांड की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

ग्रामीणों का आरोप है कि हमलावर ग्राम प्रधान के पक्ष से ताल्लुक रखते हैं। बताया जा रहा है कि वारदात से पहले अर्जुन और आरोपियों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद अचानक फायरिंग कर दी गई। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद गांव में भय और तनाव का माहौल है, जबकि घायल युवक के परिजन सदमे में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

 

यह पहली बार नहीं है जब पथरी थाना क्षेत्र दबंगों की गोलीबारी से थर्राया हो। कुछ समय पहले बिशनपुर कुंडी राहत चौकी पर तैनात आपदा मित्र शिवम कुमार, पुत्र पुष्पेंद्र पर ड्यूटी के दौरान जानलेवा हमला किया गया था। फायरिंग में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे जौलीग्रांट अस्पताल रेफर किया गया था।पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, 20 जुलाई को भी क्षेत्र के सिमली मोहल्ला में बाइक सवार बदमाशों ने खुलेआम कई राउंड फायरिंग की थी। तीन बाइकों पर सवार नौ अराजक तत्व वार्ड नंबर 2 और 3 में पहुंचे और अंधाधुंध गोलियां चलाईं। फायरिंग की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया था, लेकिन हमलावर मौके से फरार हो गए थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a young man sitting in the temple crime news haridwar news referred to a higher centre seriously injured The goons shot a young man sitting in the temple in the head the goons shot him in the head uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज गंभीर घायल दबंगों ने सिर पर मारी गोली मंदिर में बैठा युवक हरिद्वार न्यूज हायर सेंटर रेफर

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More