कमरे में पंखे से फंदे पर लटका मिला 12 वर्षीय बच्चे का शव 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़। शुक्रवार शाम एक 12 वर्षीय बच्चे का शव कमरे में पंखे से फंदे पर लटका मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बडालू गांव निवासी कृष मेहता (12) पुत्र महेश सिंह मेहता अपनी बुआ मीना देवी के साथ पिथौरागढ़ के पवन विहार कॉलोनी में रहता था। कृष शहर के एक नजदीकी स्कूल में कक्षा छह का छात्र था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

शुक्रवार को बुआ मीना देवी अपनी बेटी के साथ वड्डा बाजार गई हुई थीं। शाम को लौटने पर उन्होंने देखा कि कृष के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और नीचे की कुंडी लगी हुई थी। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर देखा कि कृष पंखे से फंदे पर लटका हुआ था। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर कोतवाल ललित मोहन जोशी, एसआई कमलेश जोशी तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर फॉरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

जांच में पाया गया कि बच्चे ने पंखे तक पहुंचने के लिए टेबल और कुर्सी का सहारा लिया था तथा दुपट्टे से फंदा बनाया गया था।कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट या मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

बताया गया कि कृष के पिता दिल्ली में निजी नौकरी करते हैं,जबकि उसकी मां गांव में रहती हैं। बुआ के पति सेना में कार्यरत हैं और उनके बच्चे बाहर पढ़ाई करते हैं, जिस कारण कृष बुआ के पास रह रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 12-year-old boy found hanging pithoragarh news suicide news The body of a 12-year-old boy was found hanging from a fan in his room. Uttarakhand News उत्तराखण्ड न्यूज पिथौरागढ़ न्यूज फंदे पर लटका 12 वर्षीय बच्चा सुसाइड न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More