खुरपिया फॉर्म में सुनसान स्थान पर मिला मंगलवार शाम से लापता महिला का शव 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र स्थित बेरीपड़ाव रेलवे क्रॉसिंग के समीप खुरपिया फॉर्म में सुनसान स्थान पर  बुधवार (आज) सुबह एक महिला का शव मिला है। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान 50 वर्षीय सुनीता पत्नी स्वर्गीय संतपाल निवासी गोलागेट, बेरीपड़ाव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सुनीता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की रहने वाली थी और वर्तमान में अपने परिवार के साथ बेरीपड़ाव क्षेत्र में रह रही थी। परिवार में उसके पांच बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियों का विवाह हो चुका है। सुनीता मंगलवार शाम से घर से लापता थी। परिजनों ने देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह खुरपिया फॉर्म क्षेत्र में एक महिला का शव पड़े होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में परिजनों ने शव की पहचान सुनीता के रूप में की। 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली लालकुआं के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन राणा, हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी अर्जुन नाथ गोस्वामी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, जबकि साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जांच के दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ कर महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्र की गईं।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। पुलिस हत्या, आत्महत्या और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के निष्कर्ष सामने आने के बादही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Body of Woman Missing Since Tuesday Evening Found in Secluded Spot at Khurpia Farm crime news Khurpia Farm Area Lalkuan / Nainital News uttarakhand news Woman's Body Recovered उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज खुरपिया फॉर्म क्षेत्र महिला का शव बरामद लालकुआं /नैनीताल न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More