पिथौरागढ़ के चंडाक क्षेत्र के जंगल में मिला एक अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने शुरू की जांच 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़। यहां चंडाक क्षेत्र के पुनेड़ी जंगल में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। सोमवार देर शाम पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को जंगल से बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, चंडाक क्षेत्र स्थित एक होटल के नीचे करीब 100 मीटर दूर पुनेड़ी जंगल में शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। प्रभारी कोतवाल मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रस्सियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शव को सड़क तक लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

 

पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव पर चेहरे के पास चोट के निशान भी मिले हैं, जिससे घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। कोई इसे हत्या का मामला मान रहा है, तो कुछ लोग अन्य कारणों की चर्चा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ईश्वर कृपा से जो भी मिला है उसका सदुपयोग करें - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु

 

फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि शव तीन से चार दिन पुराना हो सकता है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Forest of Chandak area of ​​Pithoragarh pithoragarh news police started investigation The body of an unknown youth was found in the forest The body of an unknown youth was found in the forest of Chandak area of ​​Pithoragarh uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज जंगल में मिला एक अज्ञात युवक का शव पिथौरागढ़ के चंडाक क्षेत्र का जंगल पिथौरागढ़ न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More