काशीपुर शादी समारोह में शामिल होने हल्द्वानी के युवक का शव कार से हुआ बरामद  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

काशीपुर। देर रात ऊधमसिंहनगर के काशीपुर में शादी समारोह में शामिल होने हल्द्वानी के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।  रविवार की सुबह युवक का शव कार से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के दो साथी युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है। हालांकि अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के कटघरिया निवासी धीरज बिष्ट (25) पुत्र स्व. पानसिंह अपने दो अन्य दोस्तों के साथ कार से काशीपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने आये थे। रविवार की सुबह बाजपुर रोड स्थित एक पैलेस के पास धीरज का शव आल्टो कार से बरामद किया गया। सूचना पाकर पहुंची आईटीआई थाना पुलिस ने जांच पड़ताल की ओर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आईटीआई थाना पुलिस के मुताबिक तीनों युवकों ने लामाचौड़ में शराब पी थी। इसके बाद तीनों काशीपुर पहुंचे थे। हालांकि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक के दो दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। मृतक तीन बहनों में अकेला भाई था। पुलिस क्षेत्राधिकारी वन्दना वर्मा ने बताया कि आईटीआई थाना क्षेत्र में आल्टो कार से एक युवक का शव मिला है। तीन युवक हल्द्वानी से कार द्वारा शादी समारोह में शामिल होने आये थे। रास्ते में उन्होंने बियर पी रखी थी। नशे के सेवन की बात सामने आ रही है। मृतक के परिजन आने वाले हैं। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dead body of Haldwani youth recovered from car attending Kashipur wedding ceremony kashipur news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में ठगी की रकम में से करीब 14 लाख […]

Read More