एमबीपीजी कॉलेज से रिटायर्ड प्रोफेसर का शव मिला नैनी झील में

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

नैनीताल। हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज से रिटायर्ड प्रोफेसर का शव नैनी झील से बरामद हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को झील से बाहर निकाल पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया।

 
 
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने नैनी झील में अज्ञात व्यक्ति का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची तल्लीताल पुलिस और स्थानीय लोगों ने शव को नैनी झील से बाहरनिकाला। शव से मिले दस्तावेजों के आधार पर उनकी पहचान हल्द्वानी छड़ेल सुयाल निवासी रिटायर्ड प्रोफेसर देवकी नंदन पंत के रूप में हुई। सूचना के बाद नैनीताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक देवकी नंदन पंत की पत्नी लंबे समय से गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। जिसके चलते देवकी नंदन पंत मानसिक रूप से परेशान थे और बीते गुरुवार शाम से घर नहीं आए थे।

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

तल्लीताल थाने के एसओ रमेश बोहरा ने बताया कि झील से मिले शव की पहचान हल्द्वानी निवासी रिटायर्ड देवकी नंदन पंत के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dead body of retired professor from MBPG College found in Naini Lake nainital news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More