काशीपुर रोड पर जंगल में मिला युवक का शव, पुलिस और फॉरेसिंक टीम ने शुरू की जांच 

ख़बर शेयर करें -

 

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता उधमसिंह नगर

रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के काशीपुर रोड पर एमेनिटी पब्लिक स्कूल से सटे जंगल में सोमवार को एक 18 वर्षीय युवक का शव मिला है। युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के रामपुर जिला अंतर्गत डिबडिबा निवासी अरुण के रूप में हुई है। शव के चेहरे और सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। सूचना पर आला अधिकारियों समेत कोतवाली पुलिस और फॉरेसिंक टीम ने मौका मुआयना कर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अरुण कुमार (18) पुत्र अमित कुमार यूपी के रामपुर जिला स्थित सुभाष नगर कॉलोनी, डिबडिबा का रहने वाला था। काशीपुर रोड पर एमेनिटी पब्लिक स्कूल से कुछ दूर जंगल में करीब 100 मीटर अंदर सोमवार को उसका शव बरामद हुआ। युवक के माथे पर किसी भारी डंडे से हमला किए जाने के निशान मिले। पुलिस मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Dead body of youth found in forest on Kashipur road police and forensic team started investigation rudrapur news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More