काशीपुर में पानी से भरे प्लॉट में मिला युवक का शव, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम को   

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

काशीपुर। यहां खड़कपुर देवीपुरा में रेलवे क्रॉसिंग के पास पानी से भरे प्लॉट में एक युवक का शव मिला है। शव के पास ही एक कार भी बरामद हुई। सूचना मिलने पर पहुंची आईटीआई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह करीब छह बजे पुलिस को सूचना मिली कि खड़कपुर देवीपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास खाली प्लॉट में पानी से भरे एक शव पड़ा है और एक कार भी खड़ी हुई है। सूचना पर थाना प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, तो देखा कि प्लॉट में लगभग 35 वर्षीय एक युवक का शव पड़ा था। मौके पर एक कार खड़ी थी, जिसमें लॉक लगा था। पुलिस को मृतक के जींस की जेब से आधार कार्ड मिला। इसमें मृतक की पहचान शशांक डोभाल उम्र 32 वर्ष पुत्र कृष्ण कुमार निवासी आवास विकास के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे कृष्ण कुमार डोभाल ने बताया कि उनका बेटा अविवाहित है। पूर्व में नशा करने का आदी था और गाजियाबाद में एक फैक्टरी मे जॉब करता था। वह डिप्रेशन में होने के कारण लगभग एक-दो महीने से घर में ही रह रहा था। रविवार की सुबह घर से निकला था। पुलिस ने खड़ी कार की जांच कि तो उसके चारों दरवाजे व शीशे बंद थे और खेत में बने गड्ढे में फंसी हुई थी। कार राकेश कुमार सक्सेना निवासी सुभाष नगर के नाम पर पंजीकृत है, जो कि शंशाक का दोस्त है।

यह भी पढ़ें 👉  देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

एसपी काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि आईटीआई थाना क्षेत्र में युवक का शव बरामद हुआ है। मृत्यु का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मृत्यु के असल कारणों का पता चल पाएगा। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dead body of a young man found Dead body of a young man found in a plot filled with water in Kashipur kashipur news Plot filled with water police sent it for post-mortem udham singh nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More