उत्तरी दिल्ली स्थित मजनू का टीला इलाके में डबल मर्डर के आरोपी को दिल्ली पुलिस ने हल्द्वानी से किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। उत्तरी दिल्ली के मजनू का टीला इलाके में 8 जुलाई को एक महिला और उसकी सहेली की 6 महीने के बेटी की चाकू से गला रेत निर्मम हत्या के मुख्य आरोपी निखिल को दिल्ली पुलिस ने हल्द्वानी से गिरफ्तार किया है। निखिल की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए हल्द्वानी पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस की टीम हल्द्वानी से आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।

हल्द्वानी पहुंची दिल्ली पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नॉर्थ दिल्ली स्थित मजनू का टीला इलाके में मंगलवार को 22 साल की युवती सोनल और उसकी सहेली की बेटी यशिका को आरोपी निखिल चाकू से हमला कर मौत के घाट उतारने के बाद उत्तराखंड भाग कर आ गया, यहांसे आरोपी अपने पैतृक गांव जाने के फिराक में था, लेकिन उससे पूर्व ही गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

दिल्ली पुलिस द्वारा मामले में निखिल से पूछताछ पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। निखिल और सोनल 2023 में हल्द्वानी में मिले और दोनों के बीच दोस्ती हुई। दोनों की दोस्ती समय के साथ गहरी हो गई और इसी बीच दोनों लिविंग रिलेशन में रह रहे थे। सोनम प्रेग्नेंट हुई और सोनल ने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसे 2 लाख रुपए में अल्मोड़ा में बेच दिया और फिर उन्हीं पैसों को लेकर वे हल्द्वानी से दिल्ली आ गए। जहां कुछ दिन वजीराबाद और फिर मजनू के टीले में रहे। कुछ महीने पहले ही सोनम प्रेग्नेंट हो गई और निखिल इस बार बच्चों को जन्म दिलवाना चाहता था, लेकिन सोनम ने निखिल की मर्जी के बिना दवाई खाकर अबॉर्शन करवा लिया। इस बात से निखिल और सोनल के बीच झगड़ा हुआ और सोनम पड़ोस में रहने वाली सहेली लक्ष्मी के घर आकर रहने लगी। निखिल को पता चला की सोनम अपनी पड़ोसी महिला लक्ष्मी के बहकावे में आकर अपना अबॉर्शन कराया था। बताया जा रहा है कि जिस समय निखिल ने हत्याकांड को अंजाम दिया उस समय लक्ष्मी अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने गई थी, जबकि 6 मां की बेटी को सोनम की देखरेख में घर छोड़ गई थी। इस दौरान निखिल मौका पाकर लक्ष्मी के घर पहुंचा जहां 22 वर्षीय अपनी प्रेमिका सोनम और उसकी सहेली की बेटी याशिका की चाकू से गला रेट कर हत्या कर दी। इस दौरान निखिल ने आत्महत्या करने का भी प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया और पुलिस से बचने के लिए हल्द्वानी आ गया। जहां दिल्ली पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accused of double murder arrested by Delhi Police from Haldwani crime news Delhi Police arrested the accused of double murder in Majnu Ka Tila area of ​​North Delhi from Haldwani Haldwani news Majnu Ka Tila area of ​​North Delhi uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उत्तरी दिल्ली स्थित मजनू का टीला इलाका क्राइम न्यूज डबल मर्डर का आरोपी दिल्ली पुलिस ने हल्द्वानी से किया गिरफ्तार हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More